Kia इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमतें,जानिए कितना पड़ेगा असर

Priyanshu Meena3 min read

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली Kia इंडिया (Kia India) ने अपने सभी कार मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। यह बढ़ोतरी करीब 3% तक की होगी।

क्यों बढ़ी कारों की कीमतें?

कंपनी के मुताबिक,कमोडिटी की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन की लागत में वृद्धि इस फैसले की मुख्य वजह हैं। Kia इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट,सेल्स एंड मार्केटिंग,हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी वाली कारें कॉम्पिटेटिव प्राइस पर देने की कोशिश करती है। हालांकि,इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।

कौन-कौन से मॉडल होंगे प्रभावित?

Kiaइंडिया की सबसे लोकप्रिय कारें – सोनेट,सेल्टोस और हाल ही में लॉन्च हुई साइरोस – सभी की कीमतों में इजाफा होगा।

भारत में Kia की सफलता

किआ ने भारत में एंट्री के बाद से अब तक 1.45 मिलियन यूनिट्स (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मिलाकर) बेची हैं।

सेल्टोस: 6, 90, 000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है।

सोनेट: 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं।

कैरेंस: 2, 32, 000 यूनिट्स की बिक्री पूरी कर चुकी है।

ग्राहकों पर असर

अगर आप Kia की कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं,तो 1 अप्रैल से पहले खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है,क्योंकि कीमतें बढ़ने के बाद ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

Latest News

Priyanshu Meena

Staff writer