IPL 2026: अंतर्राष्ट्रीय स्तर (International Leval) पर अपनी धमक छोड़ चुके रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) में भी धमाल मचाने का काम कर रहे हैं. रोहित शर्मा (rohit sharma) जब मंच जब मैदान पर खेलने उतरते हैं तो फैंस का शोर जमीं से आसमां तक सुनाई देता है. वे आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनाने का करते हैं. मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (rohit sharma) ने आईपीएल (ipl) में प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है.

रोहित शर्मा की विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में प्रवेश कर लिया है. आरसीबी के खिलाफ IPL 2026 के मैच में उतरते ही मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ खिलाड़ी भी बन चुके हैं.

इस क्लब में रोहित शर्मा ने की एंट्री

एक दिन पहले रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में जब रोहित शर्मा उतरे तो यह उनका 278वां आईपीएल मैच था. महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी इतने ही आईपीएल मैच खेल चुके हैं. इस मामले में दूसरे पायदान पर मौजूद रवींद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में 265 मैच खेले हैं. दिनेश कार्तिक 257 मुकाबलों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. आईपीएल में अब तक सिर्फ 12 ही खिलाड़ी 200 मैच खेले हैं.

रोहित शर्मा ने बनाए कितने रन

मुंबई इंडियं के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 278 आईपीएल मुकाबलों में अब तक 30.11 की औसत के साथ 7,289 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं. विराह टोहली कोहली ने इतने ही मुकाबलों में 8 शतकों के साथ 9,040 रन जुटाए हैं.

एमएस धोनी ने 278 आईपीएल मैचों में 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए हैं. रविवार को रायपुर में आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 22 रन बनाए. टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एमआई ने 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाने का काम किया है.

आरसीबी ने 2 विकेट से जीता मैच

जानकारी के लिए बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने 28 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जुटाए. नमन 32 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए.

फिर तिलक वर्मा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए मुंबई इंडियंस को 166 रन के स्कोर तक पहुंचाया. तिलक वर्मा 42 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे, जबकि राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...