School Holidays: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 मई को सार्वजनिक अवकाश हुआ घोषित, जानें जल्दी

Sanjay mehrolliya3 min read

School Holidays: प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंकों में 12 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, बैंक यूनियन की वार्षिक अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार परिषद के नियंत्रणाधीन सभी विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आगामी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आगामी 12 तारीख को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी, इस दिन प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय के अलावा विकास भवन, उद्योग भवन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सहित अन्य कार्यालय शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में 12 तारीख को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश तालिका के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय बंद रहेंगे। अब सभी कार्यालय मंगलवार को खुलेंगे।

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी

इसी क्रम में बैंक यूनियन की अवकाश तालिका के अनुसार 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अवकाश रहेगा। 12 मई को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। इस दिन बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक समेत सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। अब बैंकों में मंगलवार को कामकाज होगा।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com