PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत केंद्र सरकार सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6000 रुपये प्रदान करती है. अब सभी किसानों को अगली किस्त का इंतजार है. हालांकि, अभी तक इस योजना के तहत 2,000 रुपये की 22वीं किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है.

अब तक इस योजना से वंचित रहे किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. लखीमपुर खीरी कृषि विभाग ने ऐसे किसानों को मौका दिया जो पहले इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं करा सके थे. अब आसानी से इस अवसर का लाभ ले सकेंगे. कृषि विभाग ने इसके लिए पोर्टल पर नई पंजीकरण सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है.

उप कृषि निदेश गिरीश चंद्र ने बताया की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अब तक वंचित रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. साल 2019 से पहले भूमि प्राप्त करने वाले ऐसे किसान, जो किसी कारणवश योजना में पंजीकरण नहीं करा सके थे. अब दोबारा अवसर का भी लाभ उठा सकेंगे.

किसान जल्द कराएं यह काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने इसके लिए पोर्टल पर नई पंजीकरण सुविधा का काम शुरू कर दिया है. जिन लोगों का इस योजना से नाम लिस्ट नहीं वे जल्द करवा सकते हैं जिसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

तीन श्रेणियों के मामलों का होगा निस्तारण

इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे लाभार्थी जिनकी किस्तें तकनीकी अथवा अभिलेखीय कारणों से रुकी हुई हैं. उनके लिए भी पोर्टल पर विशेष सत्यापन एवं डाटा शुद्धिकरण की व्यवस्था भी शुरू की गई है. विभाग के मुताबिक, तीन श्रेणियों के मामलों में निस्तारण किया जाना है.

इनमें उत्तराधिकार के अतिरिक्त अन्य कारणों से हुए नामांतरण, पूर्व एवं वर्तमान दोनों भू-स्वामियों को लाभ मिलने के मामले तथा पूर्व भू-स्वामी की पहचान संबंधी अपूर्ण विवरण वाले प्रकरण शामिल हैं. उप कृषि निदेश ने किसानों से अपील की है कि वे अपने अभिलेखों की जांच कर जल्द से जल्द जरूरी कार्रवाई करें.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...