Bank Holiday Alert: अगले सप्ताह आपका बैंक से जुड़ा कोई काम लटका पड़ा है तो पहले एक बार छुट्टियों का कैलेंडर जरूर पढ़ लें. कभी पता चला कि बैंक भी गए और ताला लटका पड़ा होने की वजह से उल्टे पांव लौटकर आना पड़ा. आगामी सप्ताह बकरीद के त्योहार के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. इतना ही नहीं, बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने एक दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भी ऐलान कर दिया है.

यह हड़ताल दो दिवसीय होगी. अगर यह हड़ताल तय शेड्यूल के अनुसार होगी तो वीकेंड की छुट्टियों को मिलाकर राज्यों में लगातार 6 दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है. इसलिए अगले सप्ताह के पहले बैंकिंग शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

आगामी सप्ताह में बैंक कब बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों का हॉलिडे कैलेंडर जारी किया गया है. बकरीद की छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में चांद के दीदार और स्थानीय परंपराओं के अनुसार, अलग-अलग दिन रहती हैं.
28 मई दिन गुरुवार को देश के अधिकांश राज्यों और प्रमुख शहरों में बकरीद के मुख्य त्योहार पर बैंकों का अवकाश रहेगा. इसमें 27 और 28 मई यानी दो दिन जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर मंडल में लगातार दो दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी.

शहर-वाइज चेक करें बैंकों का अवकाश

भारतीय रिजर्व बैंक की लिस्ट के अनुसार, मई के आखिरी सप्ताह में 26 मई को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कोच्चि, कोहिला, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंकों का अवकाश रहेगा. इसके अगले दिन यानी 27 मई 2026 को जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहेगा.

28 मई को बकरीद के मौके पर नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, पटना, रांची, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, नागपुर, पणजी, रायपुर, शिमला, शिलांग, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंकों का अवकाश रहेगा.

एसबीआई ग्राहकों को डबल परेशानी

जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ग्राहकों पर डबल मार पड़ेगी. बकरीद की छुट्टियों के अलावा ऑल इंडिया एस्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 25 मई (सोमवार) और 26 मई (मंगलवार) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान कर दिया है.

जानिए क्यों हो रही हड़ताल

कर्मचारी संघ नई भर्तियों में देरी बैंकिंग कार्यों की आउटसोर्सिंग नेशनल पेंशन सिस्टम फंड मैनेजर्स का चुनाव, करियर प्रोग्रेशन पॉलिसी और एचआरएमएस से जुड़े आंतरिक मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का काम कर रहे हैं. अगर यह हड़ताल होती है, तो एसबीआई शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप हो जाएगा.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...