Haryana News: हरियाणा के इन शहरों में पानी की बर्बादी करने लगेगा 5 हजार रुपए का जुर्माना 

Sanjay mehrolliya4 min read

Haryana News: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला से आम लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए पंचकूला नगर निगम की ओर से 15 अप्रैल से 30 जून तक विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पानी की बर्बादी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।

पानी की बर्बादी पर होगी कार्रवाई

पंचकूला नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष जल संरक्षण अभियान के तहत पानी की बर्बादी करने वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं,बार-बार इस नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों का पानी का कनेक्शन काटने का फैसला लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और हर घर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पंचकूला शहर के कई इलाकों में पानी का संकट पैदा होने लगा है नैय्यर ने बताया कि सेक्टर 10,11,12 और 15 में पहली और दूसरी मंजिल पर पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं है।

टोल फ्री नंबर जारी

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस नेगी ने बताया कि घग्गर पार के सेक्टरों में पानी का प्रेशर लगातार कम हो रहा है और तापमान बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो सकती है। नगर निगम ने लोगों से पानी बचाने की अपील की है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 जारी किया गया है।

यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है पंचकूला नगर निगम की ओर से। गर्मी के मौसम में जल संकट आम बात हो जाती है,और ऐसे में जल सरक्षण बेहद जरूरी हो जाता है।

इस अभियान की मुख्य बात

1. पानी की बर्बादी पर निगरानी – जैसे कि गाड़ियों को पाइप से धोना,ओवरफ्लो होने देना,या पानी का गैर-जरूरी इस्तेमाल।

2. जुर्माना या दंड – जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे,उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

3. जन-जागरूकता अभियान – लोगों को पानी बचाने के उपायों के बारे में बताया जाएगा।

4. समयबद्ध जलापूर्ति – कुछ इलाकों में जल आपूर्ति का समय तय किया जा सकता है ताकि नियंत्रण बना रहे।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya,I have 4 years Experience in Journalism,I Am From Haryana,I Work on Job A Education desk At timeSbull.com