Government News: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! जून में खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन

Sanjay mehrolliya4 min read

Government News: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बाद अब प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यूपीसीएल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी मिलेगा। 1 मई से अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित वेतन के साथ इसी दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सभी पेंशनर्स को भी इसी दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इसका भुगतान जून में किया जाएगा।

जनवरी से अप्रैल तक का एरियर नकद दिया जाएगा

आदेश में कहा गया है कि 01 जनवरी से 30 अप्रैल 2025 तक संशोधित महंगाई भत्ते का एरियर नकद दिया जाएगा तथा 01 मई 2025 से अधिकारियों/कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन के साथ महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते के एरियर में से 12% ईपीएफ अंशदान के रूप में कटौती कर शेष नकद राशि कर्मचारी भविष्य निधि से आच्छादित कार्मिकों को दी जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा

मई के पहले सप्ताह में प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता/महंगाई राहत बढ़ा दिया था, जिसके बाद केंद्र की तरह डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी से अप्रैल तक का एरियर मिलेगा। इससे 1,70,000 कर्मचारियों और 1,45,000 पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

इसका लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों/सिविल/पारिवारिक/पेंशनर्स/स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राज्य विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों/सिविल/पारिवारिक पेंशनर्स को मिलेगा। इससे वेतन में 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। बढ़ा हुआ डीए मई के वेतन के साथ जून में दिया जाएगा।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com