PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 55वां मैच आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मैच को लेकर फैंस और दोनों टीमों के खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. वैसे भी इन दिनों सभी टीमों में टॉप 4 में पहुंचने के लिए होड़ लगी हुई है.

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला मैच काफी रोमांचकारी होने की संभावना है. दोनों टीमें आईपीएल 2026 में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था. वहीं, अक्षर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली इस मुकाबले में हार का बदला लेना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी.

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरी तरफ दिल्ली का प्रदर्शन काफी उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है. पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत के साथ कुल 12 अंक हैं। पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है. दिल्ली के 11 मैचों में 4 जीत के साथ सिर्फ 8 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है.

जानिए आईपीएल में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. इसके साथ ही दूसरी ओर टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद टीम अब भी मजबूत स्थिति में है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम के पास अब सिर्फ तीन मैच बचे हैं. अगर दिल्ली यह मैच हारती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 36 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 17 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था.

जानिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (WK), पथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (C), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...