Sapna Choudhary: सपना चौधरी का ये नया गाना यू ट्यूब पर कर रहा ट्रेंड, जेठानी देवरानी की नोक झोंक हुई वायरल - Times Bull
G o o g l e Preferences

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का ये नया गाना यू ट्यूब पर कर रहा ट्रेंड, जेठानी देवरानी की नोक झोंक हुई वायरल

Sanjay mehrolliya
April 30, 2025 at 1:37 PM IST

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का अपनी ननद से झगड़ा! जी हां, हरियाणा के अजीम फनकारा का नया कमाल का गाना रिलीज हो गया है और इसमें सपना स्क्रीन पर अपनी ननद से झगड़ा करती नजर आ रही हैं.

इनमें से एक भोली है तो दूसरी बहुत समझदार. घर में शादी का माहौल है और ऐसे में ननदें आमने-सामने हैं. इन दोनों में से कौन बाजी मारता है, यह देखना वाकई दिलचस्प है. सपना चौधरी के इस नए म्यूजिक वीडियो में उनके साथ राखी लोहचब नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री शानदार है और इसे देखते हुए एक पल के लिए वाकई ऐसा लगता है कि दोनों ननद-भाभी हैं.

इस कमाल के हरियाणवी गाने को नए

इस कमाल के हरियाणवी गाने को नए जमाने के म्यूजिक से सजाया गया है, लेकिन इसमें क्षेत्रीय लोकगीतों की मिठास भी है. यह ऐसा गाना है, जो हमारे आंगन में हर रोज बजता है. सपना हमेशा की तरह इसमें भी शानदार लग रही हैं, वहीं राखी भी उनसे कम नहीं लग रही हैं. इस गाने द्योरानी जेठानी को मीनाक्षी पांचाल और नोनू राणा ने गाया है. गाने के बोल प्रहलाद फागना ने लिखे हैं।

म्यूजिक आरके क्रू का है

म्यूजिक आरके क्रू का है और वीडियो का निर्देशन साहिल संधू ने किया है। गाना यूट्यूब पर ‘देसी गीत’ चैनल पर 10 जनवरी को रिलीज हुआ है और खबर लिखे जाने तक इसे 454k यानी 4.54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस कमेंट सेक्शन में सपना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘सपना+मीनाक्षी+राखी=धमाल।’ यह गाना सही मायनों में बिल्कुल वैसा ही है। आप भी सुनिए और अपनी राय दीजिए।

यह गाना वाकई में हरियाणवी म्यूजिक

यह गाना वाकई में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल है। ‘द्योरानी जेठानी’ नाम का यह गाना सिर्फ एक मनोरंजक कहानी नहीं है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की हल्की-फुल्की नोकझोंक और देसी तड़के के साथ पेश की गई एक सुंदर प्रस्तुति भी है।

सपना चौधरी और राखी लोहचब

सपना चौधरी और राखी लोहचब की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है — दोनों का हाव-भाव, डायलॉग डिलीवरी और लोकसंस्कृति से जुड़ा अंदाज दर्शकों को सीधे अपने गांव के आंगन में ले जाता है। गाने में एक तरफ भोली ननद है, तो दूसरी तरफ चतुर भाभी — यह क्लासिक लोक थीम आज भी दर्शकों को उतनी ही भाती है जितनी पहले कभी थी।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES