विराट-रोहित ने एक ही हफ्ते में टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक रिटायरमेंट के पीछे क्या है असली वजह? - Times Bull
G o o g l e Preferences

विराट-रोहित ने एक ही हफ्ते में टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक रिटायरमेंट के पीछे क्या है असली वजह?

Priyanshu Meena
May 12, 2025 at 1:50 PM IST

नई दिल्ली: विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया, और इस फैसले ने भारतीय क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। जब रोहित शर्मा के संन्यास की खबर से लोग उबर भी नहीं पाए थे, तब विराट का ये कदम सबके लिए एक बड़ा झटका बनकर आया। भारतीय क्रिकेट के ये दो बड़े नाम एक ही सप्ताह में टेस्ट क्रिकेट से अलविदा ले रहे हैं, और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? क्या BCCI या भारतीय टीम में कुछ अंदरूनी हलचलें हैं? ये सवाल उठना स्वाभाविक है, क्योंकि यह अचानक लिया गया कदम सामान्य नहीं लगता।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अचानक लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन विराट और रोहित के रिटायरमेंट की खबर आ चुकी है। विराट का टेस्ट करियर शानदार रहा है और वे भारत के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। ऐसे में अचानक टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला सबके लिए हैरान करने वाला है। क्या BCCI ने इन दोनों खिलाड़ियों को अगली टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना? ये सवाल अब सामने आ रहा है।

खराब फॉर्म भी हो सकता है कारण

यह सच है कि हाल के समय में चाहे रोहित शर्मा हों या विराट कोहली, दोनों का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं चला। लेकिन क्या BCCI ने इन खिलाड़ियों को एक और मौका देने का मन नहीं बनाया? यदि उनका रिटायरमेंट लेना ही था, तो वे पहले भी ऐसा कर सकते थे। लेकिन जब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने वाला था, तब एक सप्ताह के भीतर संन्यास की घोषणा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह केवल खराब फॉर्म का नतीजा था?

आपको याद होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, तब आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया था, लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि वे अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं। यानी उस वक्त तक रोहित ने रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन अब, अचानक उनके रिटायरमेंट की खबर आई है। माना जा रहा है कि BCCI अब विराट और रोहित से आगे बढ़ चुका है और वे अब उनके भविष्य में कोई अहम भूमिका नहीं निभाने वाले हैं। इससे पहले कि उन्हें टीम से बाहर किया जाता, बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानजनक विदाई का अवसर दिया, ताकि उनका सम्मान बना रहे। कुछ ऐसा ही हाल विराट कोहली का भी हो सकता है।

विराट और रोहित का रिटायरमेंट भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग का अंत है, और फैंस इसे कभी भूल नहीं पाएंगे। इस बदलाव के पीछे की असल वजह चाहे जो भी हो, यह तय है कि इन दोनों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES