IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, शतक के बाद डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल - Times Bull
G o o g l e Preferences

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, शतक के बाद डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

Priyanshu Meena
May 2, 2025 at 2:28 PM IST

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा। लीग स्टेज खत्म होने से पहले ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, और उनकी हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों की भारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ना सिर्फ गेंदबाजों ने निराश किया, बल्कि बल्लेबाज भी कोई खास प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।

इस मैच में 14 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें अपनी पारी के दौरान सिर्फ दो गेंदों का सामना करने के बाद डक पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। यह उनके लिए एक कड़वा अनुभव था, क्योंकि इससे पहले उन्होंने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक (38 गेंदों में 101 रन) बनाकर सभी को चौंका दिया था।

लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी इस उम्मीद के विपरीत प्रदर्शन हुआ। वैभव आईपीएल इतिहास में सातवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने शतक के बाद अगली पारी में डक पर आउट होने का दुर्भाग्य झेला। इस लिस्ट में सुरेश रैना, शेन वॉटसन, ईशान किशन, यूसुफ पठान, वेंकटेश अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में डक पर आउट होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 2012 में शाह मुरीद नामक खिलाड़ी सिर्फ 13 साल 284 दिन की उम्र में डक पर आउट हुए थे, जो अब तक का सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है। वैभव 14 साल 35 दिन की उम्र में डक पर आउट हुए, और वह अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

वैभव ने आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.75 के औसत से 151 रन बनाए हैं। हालांकि, उनके लिए यह सीजन काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, लेकिन उनकी युवा उम्र और पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

📁 CATEGORIES