IPL 2025: प्लेऑफ के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच आखिरी जंग, जानिए कौन बनेगी चौथी टीम

Priyanshu Meena4 min read

नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई के बीच 21 मई को होने वाला मुकाबला IPL 2025 का सबसे रोमांचक और निर्णायक मैच होने वाला है। इस मैच की जीत या हार सीधे प्लेऑफ की दौड़ को प्रभावित करेगी, इसलिए दोनों टीमें पूरी ताकत से मैदान पर उतरेंगी।

हाल ही में लखनऊ सुपरजायंट्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। अब चौथे नंबर के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर है। इस मुकाबले का नतीजा तय करेगा कि कौन सी टीम IPL 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी।

मुंबई इंडियंस के पास इस वक्त 14 अंक हैं और उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी अपने दोनों मैच जीतने होंगे। अगर मुंबई दिल्ली को हरा देती है, तो उसके अंक 16 हो जाएंगे और प्लेऑफ में पहुंचना तय हो जाएगा।

लेकिन अगर मुंबई दिल्ली से हार जाती है, तो मुंबई की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। हालांकि, आखिरी लीग मैच में जीत के बावजूद मुंबई के 16 पॉइंट्स बनेंगे, जो दिल्ली से ज्यादा होंगे, इसलिए मुंबई की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का रास्ता

दिल्ली के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें इस बात पर निर्भर हैं कि वह मुंबई को हरा पाती है या नहीं। अगर दिल्ली मुंबई को हराती है, तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। इसके बाद अगर दिल्ली पंजाब को भी हरा देती है, तो दिल्ली के कुल अंक 17 हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में सीधे क्वालीफाई कर जाएगी।

लेकिन अगर दिल्ली मुंबई को हराकर 15 अंक हासिल करती है लेकिन पंजाब से हार जाती है, तो मुंबई 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में दिल्ली प्लेऑफ से बाहर हो सकती है।

प्लेऑफ के लिए चौथे स्थान का फैसला

अगर मुंबई, दिल्ली को हराती है तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जाएगी।
अगर दिल्ली, मुंबई और पंजाब दोनों को हरा देती है तो दिल्ली प्लेऑफ में जाएगी।
अगर दिल्ली, मुंबई को हराती है लेकिन पंजाब से हार जाती है और मुंबई पंजाब से जीतती है तो मुंबई प्लेऑफ में जाएगी।

Latest News

Priyanshu Meena

Staff writer