Cow Subsidy Scheme: सरकार देगी..देशी गाय पालने पर 30,000 रुपए,बस करना होगा ये काम

Surya Prakaash3 min read

Cow Subsidy Scheme: हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक नई और अनूठी योजना शुरू की है,जिसके तहत उन्हें देसी गाय पालने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और रासायनिक खादों के इस्तेमाल को कम करना है। किसान अब अपने खेतों में जैविक खाद का इस्तेमाल कर सकेंगे और गाय पालन से होने वाली कमाई से अपनी आय भी बढ़ा सकेंगे।

देसी गाय पर सरकारी सब्सिडी

सरकार इस योजना के तहत हर देसी गाय पर 30,000 रुपये की सब्सिडी देगी। यह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और जिनके पास कम से कम 2 से 5 एकड़ जमीन है। इस पहल का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

देसी गायों के गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल खेतों में जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक के तौर पर किया जा सकेगा। इससे खेती की लागत कम होगी और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और फसलों का उत्पादन भी बढ़ता है,जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है।

लाभ उठाने वाले किसानों के लिए शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। किसान के पास परिवार पहचान पत्र,बैंक पासबुक,पंजीकृत मोबाइल नंबर होना चाहिए और वे ‘मेरी फसल मेरा बोरा’ पोर्टल पर पंजीकृत होने चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने वाले किसान ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Latest News

Surya Prakaash

My Name is Surya Prakash. I am from Haryana,and I have 2 years experience in this field. I work at timesbull.com