ICSE 10th ISC 12th Result: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Sanjay mehrolliya4 min read

ICSE 10th ISC 12th Result: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर पर https://results.digilocker.gov.in के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आईसीएसई बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं की है, क्योंकि पिछले साल बोर्ड ने छात्रों के बीच ‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ से बचने के लिए टॉपर्स के नामों की घोषणा बंद करने का फैसला किया था।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

इसके बाद आईसीएसई रिजल्ट 2025 या आईएससी रिजल्ट 2025 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

अब छात्र अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले डिजिलॉकर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

फिर CISCE सेक्शन को खोजें।

इसके बाद ‘Get Class 10th Result’ बटन पर क्लिक करें।

अब नए पेज पर अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्मतिथि डालें।

इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।

दो विषयों के लिए दे सकते हैं इम्प्रूवमेंट परीक्षा

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के अनुसार, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा से संबंधित विवरण बाद में CISCE की वेबसाइट cisce.org पर अपलोड किए जाएंगे।

2024 में पासिंग पर्सेंटेज कितना रहा?

पिछले साल यानी 2024 में काउंसिल ने 6 मई को आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। 10वीं में छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 99.47 फीसदी और 12वीं में 98.19 फीसदी रहा। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों से ज्यादा रहा। 10वीं में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 99.65 फीसदी और लड़कों का 99.31 फीसदी रहा। वहीं, 12वीं में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 99.65 फीसदी और लड़कों का 99.31 फीसदी रहा।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com