Hindi News

Business Idea: युवा नौकरी की ना लें टेंशन, इस बिजनेस को शुरू करते ही होगी तगड़ी कमाई, जानें

Business Idea: बढ़ती जनसंख्या के बीच सभी पढ़े-लिखे लोगों को सरकारी नौकरी (government job) मिल जाए, ऐसा होना संभव नहीं. प्रतियोगियों की बढ़ती संख्या के बीच बेरोजगारी दरें भी ऊपर...

: बढ़ती जनसंख्या के बीच सभी पढ़े-लिखे लोगों को सरकारी नौकरी (government job) मिल जाए, ऐसा होना संभव नहीं. प्रतियोगियों की बढ़ती संख्या के बीच बेरोजगारी दरें भी ऊपर जा रही हैं. ऐसे में बहुत युवाओं ने नौकरी नहीं मिलने पर कुछ अपना स्टार्टअप शुरू कर पैसा कमाने का जरिया बना लिया. छोटे-मोटे उद्योग धंधे शुरू करने में सरकारें भी सहायता कर रही हैं.

बैंक से लोन लेकर भी युवा इन दिनों उद्यमी बन रहे हैं. आपको नौकरी मिली नहीं और पैसा कमाना चाहते हैं तो बिजनेस शुरू कर सकते हैं. कम पूंजी लगाकर शानदार बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे तगड़ी कमाई होगी. इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है. हम आपको बढ़िया बिजनेस आइडिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

शानदार बिजनेस आईडिया

बेरोजगार युवाओं के पास बिजनेस करने के शानदार मौके हैं. कोई बेरोजगार युवा पशुपालन के क्षेत्र में उद्योग सेट करने का प्लान बना रहे हैं तो उनके पास बढ़िया अवसर है. बिहार राज्य में धीरे-धीरे पशुपालन का दायरा बढ़ा है, जहां युवाओं ने भी आगे आकर दिलचस्पी दिखाई है. इस क्षेत्र में अपना व्यापार सेट करने लगे हैं.

जहानाबाद जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉक्टर रानी कुमारी ने कम पूंजी में व्यवसाय शुरू करने का शानदार आइडिया भी दिया है. मतलब कम लागत में तगड़ा बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा.

कम खर्च में शुरू करें बढ़िया बिजनेस

क्या आपको पता है कि हमारे यहां पशुपालन के क्षेत्र में बकरी पालन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है? इस बिजनेस को गरीबों का एटीएम भी कहा जाता है. किसी वजह से कोई युवा बकरी पालन शुरू करना चाहता है तो वो कम पूंजी से लेकर अधिक पूंजी तक शुरू कर सकते हैं.

वैसे भी इसके लिए सरकार की कई योजनाएं संचालित नहीं रही हैं। हैं कम पूंजी में 10 बकरी और एक बकरा, 20 बकरी और एक बकरा, 40 बकरी और 2 बकरा है, वहीं ज्यादा पूंजी में बकरी और 5 बकरा तथा 500 बकरी और 25 बकरा वाली योजनाएं हैं. जो लोगों के बीच धमाल मचा सकती हैं.

जानिए कितनी आएगी लगात

डॉक्टर रानी के मुताबिक, हमारे पास कम पूंजी है तो 20 बकरी और 1 बकरा वाला बिजनेस आसानी से शुरू किया जा सकता है. इसमें योजना की कुल लागत 2 लाख 43 हजार रुपये है. आप बैंक ऋण या स्वस्व-लागतसे शुरू किकर सकते हैं इसमें आप आप स्व लागत से करना चाह रहे हैं तो बहुत ही कम पूंजी 1 लाख रुपये में आपका व्यापार खड़ा किया जा सकता है.

इसमें बकरी का शेड 600 स्क्वायर फीट और चरने की जगह 1200 स्क्वायर फीट भी होना जरूरी है. योजना का फायदा लेने के बाद आपको अलग-अलग समूह के हिसाब से 50 प्रतिशत और 60 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाता है.

होगी बंपर कमाई

डॉक्टर रानी ने बताया कि बहुत ही बढ़िया बिजनेस है. एक साल में तैयार हो जाता है. इसके साथ ही एक बार तैयार हुई एक बकरी की कीमत रुपये तक आसानी से मिल जाती है. इसके साथ ही हम लोग बाहर से ब्रीड भी लाने को पशुपालक को मजबूर नहीं करते हैं.

लोकल ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां खरीदनी होती हैं. यह साल में दो बार प्रजनन करती है और 4 से 5 बकरियां होती हैं. ऐसे में यह व्यापार एक साल में 2 से 2.5 लाख रुपये तक की कमाई का सपना पूरा कर सकता है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar