G o o g l e Preferences

VI 5G Network: VI के धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस शहर में शुरू हुई 5G सर्विस, जानें जल्दी

Sanjay mehrolliya
May 15, 2025 at 7:52 AM IST · 1 min read

VI 5G Network: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने 5G नेटवर्क पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी देश के अलग-अलग हिस्सों में 5G नेटवर्क लॉन्च कर रही है। अगर आप VI सिम इस्तेमाल करते हैं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

वोडाफोन आइडिया लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में अपनी 5G सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी आज यानी 15 मई से दिल्ली में अपनी 5G सेवा शुरू करेगी। वोडाफोन आइडिया के इस कदम से लाखों ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया दिल्ली

आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया दिल्ली से पहले मुंबई, चंडीगढ़ और बिहार की राजधानी पटना में अपनी 5G सेवा शुरू कर चुकी है। अब कंपनी दिल्ली के लोगों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। VI के यूजर्स लंबे समय से कंपनी से हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।

VI ने सबसे पहले 5G सेवा को ट्रायल के तौर पर लॉन्च किया था। ट्रायल के दौरान कंपनी ने कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही 5G सेवा मुहैया कराई थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। VI की 5G सर्विस के रोलआउट होने के बाद दिल्ली एनसीआर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलेगी। 5G सर्विस के रोलआउट होने से OTT स्ट्रीमिंग, गेमिंग जैसे हैवी टास्क आसानी से पूरे किए जा सकेंगे।

जल्द ही सभी सर्किल में 5G सर्विस लॉन्च की जाएगी

आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया अगस्त 2025 तक अपने सभी 17 सर्किल में 5G सर्विस रोलआउट करने की योजना बना रही है। कंपनी की प्लानिंग की बात करें तो दिल्ली एनसीआर के बाद VI बेंगलुरु और मैसूर में 5G नेटवर्क रोलआउट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि मुंबई शहर में करीब 70% यूजर्स इस समय हाई स्पीड 5G सर्विस की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

कंपनी ने पेश किया इंट्रोडक्टरी ऑफर

आपको बता दें कि 5G सर्विस लॉन्च करने के साथ ही वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दे रही है। लेकिन VI की इस सुविधा का लाभ आप तभी उठा पाएंगे जब आपके पास 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन होगा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES