Traffic challan: गाड़ी चलाते समय ये ऐप रखें अपने फोन में! कही भी कभी भी नहीं कटेगा चालान, जानें जल्दी - Times Bull
G o o g l e Preferences

Traffic challan: गाड़ी चलाते समय ये ऐप रखें अपने फोन में! कही भी कभी भी नहीं कटेगा चालान, जानें जल्दी

Sanjay mehrolliya
May 5, 2025 at 9:03 AM IST

Traffic challan: कई बार हम बिना कागजात लिए ही अपना वाहन लेकर निकल जाते हैं। ऐसे में अगर कहीं चेकिंग हो और आप पकड़े गए तो आप क्या करेंगे। आज हम आपको इस परेशानी से निजात पाने के लिए यहां पूरी जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद आप अपने वाहन के कागजात रखने के झंझट से मुक्ति पा सकेंगे। यहां हम आपको mParivahan ऐप में दस्तावेज रखने के बारे में बता रहे हैं। M Parivahan ऐप में रखे गए दस्तावेज परिवहन मंत्रालय से स्वीकृत होते हैं, इसलिए इनकी मान्यता असली दस्तावेज की तरह होती है।

अगर ट्रैफिक पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस

अगर ट्रैफिक पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस या RC मांगती है तो आप बिना किसी झिझक के mParivahan ऐप में रखे दस्तावेज उन्हें दिखा सकते हैं। इस तरह आप चालान से बच सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है। साथ ही इसमें इंटरनेट होना भी जरूरी है।

जब भी आप M Parivahan ऐप इंस्टॉल

जब भी आप M Parivahan ऐप इंस्टॉल करें तो इसे ऐसे फोन में करें जिसे आप हमेशा अपने पास रखते हों। ऐप में आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस आदि की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं। यह ऐप भारत सरकार का है। इस ऐप में सेव किए गए दस्तावेज ओरिजिनल की तरह ही काम करेंगे।

इस ऐप के जरिए अब आप अपने मोबाइल

इस ऐप के जरिए अब आप अपने मोबाइल फोन पर वर्चुअल आरसी, लाइसेंस आदि दस्तावेजों के साथ-साथ सड़क परिवहन कार्यालयों, ट्रैफिक स्टेटस, आरटीओ ऑफिस से जुड़ी सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें

mParivahan ऐप को आप प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें साइन अप करना होगा, इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।

मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद साइन-अप प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद आपको इसमें लॉग इन करना होगा।

लॉग इन करने के बाद आपको ऐप के होम पेज पर ही वर्चुअल डीएल, आरसी और अन्य दस्तावेजों के विकल्प दिखाई देंगे।

यहां आप ओरिजिनल डीएल, आरसी या पीयूसी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इन्हें वर्चुअल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES