एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी
अपने ग्राहकों के लिए SBI अमृत वृष्टि एफडी संचालित कर रही है,जिसमें पैसा 443 दिनों के लिए निवेश किया जाता है। इसमें आम निवेशकों को 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत के दर से कमाई होती है। यहां पर मान लें कि अगर कोई आम नागरिक 5 लाख रुपये निवेश करता है,तो मैच्योरिटी पर 5 लाख 40 हजार 145 रुपये मिलते हैं। जिसमें रिटर्न के तैर पर 40 हजार 145 रुपये का फायदा होगा,अगर यहां पर कोई सीनियर सिटीजन 43 दिनों के एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करता है,तो यहां पर रिटर्न के तौर पर 43 हजार 230 रुपये का ब्याज मिलेगा।
IDBI उत्सव एफडी
IDBI बैंक भी एसबीआई की तरह 444 दिनों एफडी स्कीम संचालित कर रही है,जिसमें सामान्य निवेशकों को 6.85 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है और सीनियर सिटीजन को 7.35 प्रतिशत सालाना ब्याज से कमाई हो रही है। आम नागरिक ने अगर 5 लाख रुपये निवेश कर दिए तो 444 दिनों बाद उसे कुल 5 लाख 41 हजार 685 रुपये मिलेंगे।
जिसमें 41 हजार 685 रुपये रिटर्न के तौर पर कमाई होगी। यदि सीनियर सिटीजन 5 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 44 हजार 720 रुपये का ब्याज मिलेगा।अगर कोई निवेश करने की सोच रहा है,तो यह एफडी स्कीम 30 सितंबर 2025 तक ओपेन है,जिससे कमाई करने के लिए अभी काफी समय मिल रहा है।
