SBI FD Scheme: SBI ने अपने धारकों की कर दी मौज! FD स्कीम पर मिलेगा इतना तगड़ा ब्याज

Sanjay mehrolliya4 min read

SBI FD Scheme: FD कम समय के लिए सबसे अच्छा निवेश विकल्प है और कम समय में अच्छा रिटर्न देता है। बाजार में कई निवेश विकल्प उपलब्ध हैं,जहां पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन जब कम जोखिम में ज्यादा रिटर्न देने वाले निवेश विकल्पों की बात आती है,तो भारत में FD सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। बैंक समय-समय पर FD की ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं।

इस समय देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने करोड़ों ग्राहकों को FD पर शानदार ब्याज मुहैया करा रहा है। अगर आप कम पैसे लगाकर अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं,तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसमें अगर आप 2 लाख रुपये जमा करते हैं,तो आपको 32, 044 रुपये का ब्याज मिल सकता है।

SBI FD पर दे रहा है 7.55% ब्याज –

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD Interest Rate) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD योजनाओं पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। यह सरकारी बैंक 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम पर आम ग्राहकों को 7.05 फीसदी ब्याज दे रहा है,जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी ब्याज दे रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD) 2 साल की FD पर आम ग्राहकों को 7.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद SBI ने भी अपनी FD स्कीम की ब्याज दरें घटा दी थीं।

2 लाख के निवेश पर 32 हजार का मुनाफा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD Rate) की 2 साल की FD में सिर्फ 2 लाख रुपये निवेश करके आप 32, 044 रुपये का रिटर्न पा सकते हैं। अगर कोई आम ग्राहक,जिसकी उम्र 60 साल से कम है और वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2 साल की FD में 2 लाख रुपये निवेश करता है,तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 2, 29, 776 रुपये की रकम मिलेगी। इसका मतलब है कि उसे इस कुल रकम पर 29, 776 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इसी तरह अगर कोई वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen FD Interest Rate) जिसकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है और वह एसबीआई की दो साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 2, 32, 044 रुपये मिलेंगे,जिसमें 32, 044 रुपये तय ब्याज के रूप में मिलेंगे।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com