SBI बैंक का बड़ा धमका! इस स्कीम में 2 लाख रुपए निवेश करने पर मिलेगा 32 हजार का ब्याज

2 Min Read
Sbi Vacancy
Sbi Vacancy

SBI Scheme: मार्केट कैप के लिहाज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। करोड़ों भारतीयों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में खाते हैं। यह सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को बचत खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी बचत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 2 लाख रुपये जमा करके 32,044 रुपये का निश्चित ब्याज पा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 2 साल की FD स्कीम की।

FD पर 7.55 फीसदी तक ब्याज

सार्वजनिक क्षेत्र का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD योजनाओं पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। यह सरकारी बैंक 444 दिनों की खास FD स्कीम पर आम नागरिकों को 7.05 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी ब्याज दे रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2 साल की FD पर आम नागरिकों को 7.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी का बंपर ब्याज दे रहा है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने भी अपनी बचत योजनाओं की ब्याज दरें घटा दी हैं।

2 लाख रुपये जमा करने पर कुल 2,32,044 रुपये मिलेंगे

भारतीय स्टेट बैंक की 2 साल की एफडी में सिर्फ 2 लाख रुपये जमा करके 32,044 रुपये का निश्चित ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। अगर कोई आम नागरिक, जिसकी उम्र 60 साल से कम है और वह भारतीय स्टेट बैंक में 2 साल की एफडी में 2,00,000 रुपये जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे। इसमें 29,776 रुपये निश्चित ब्याज के रूप में मिलेंगे। इसी तरह, यदि कोई वरिष्ठ नागरिक, जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है और वह इसमें 2,00,000 रुपये जमा करता है, तो उसे परिपक्वता पर कुल 2,32,044 रुपये मिलेंगे, जिसमें 32,044 रुपये निश्चित ब्याज के रूप में दिए जाएंगे।

Share This Article
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Exit mobile version