SBI अमृत वृष्टि या IDBI उत्सव? 444 दिनों वाली FD में कहां लगाएं पैसा, जानिए - Times Bull
G o o g l e Preferences

SBI अमृत वृष्टि या IDBI उत्सव? 444 दिनों वाली FD में कहां लगाएं पैसा, जानिए

Kumar Ajeet
July 8, 2025 at 3:22 PM IST

IDBI Utsav vs SBI Amrit Vrishti. देश में निवेश के लिए एफडी एक सुगम और सुरक्षित ऑप्सन में से एक है। आमतौर पर बैंकों में विभिन्न अवधि के फिक्स डिपॉजिट मिलती है। हालांकि ग्राहकों के लिए खास अवधि में निवेश के लिए एफडी योजनाएं संचालित होती है। जिससे हम आप को यहां पर SBI और IDBI बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी योजना में कहां खास कमाई हो रही है, यह बता रहे है।

दरअसल भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई अमृत वृष्टि (SBI Amrit Varshi) औऱ आईडीबीआई बैंक उत्सव एफडी (IDBI Bank Utsav FD) संचालित कर रही है। तो वही अगर आप निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो जरुर यहां पर तुलना जान सकते हैं।

SBI Amrit Varshi

भारतीय स्टेट बैंक की स्कीम अमृत वृष्टि 443 दिनों में परिपक्क हो रही है।  एसबीआई इस योजना पर जनरल कैटेगरी को 6.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। हालांकि यह ब्याजदर आईडीबीआई की तुलना में कम मिल रहा है। हम मान लें कि कोई निवेशक यहां पर 5 लाख लगाता है तो कितने रिटर्न मिलेगा।

SBI Amrit Varshi में 5 लाख रुपये लगाने पर मैच्योरिटी पर सामान्य निवेशक को 40,145 रुपये का ब्याज मिलेगा, जिससे कुल 5,40,145 मिलते हैं।  वहीं सीनियर सिटीजन को 5 लाख रुपये 444 दिनों के लिए निवेश करने पर 5,43,230 रुपये मिलेंगे। जिससे यहां पर 43,230 रुपये का ब्याज मिलेगा।

IDBI Bank Utsav FD

अगर कोई IDBI Bank Utsav FD में निवेश करने की सोच रहा है, तो आडीबीआई बैंक 444 दिनों की उत्सव एफडी जनरल कैटेगरी, NRE, NRO के लिए ब्याज दर 6.85% सालाना है। सीनियर सिटीजन के लिए यही दर 7.35 फीसदी है। हालांकि यह ब्याज दरें हाल में कटौती करने के बाद मिल रही है।

हम मान लें कि कोई निवेशक यहां पर 5 लाख लगाता है तो कितने रिटर्न मिलेगा। ईडीबीआई उत्सव एफडी  सामान्य निवेशक को 5 लाख रुपये निवेश करने पर कुल 5,41,685 रुपये मिलेंगे। जिसमें ब्याज से 41,685 रुपये के होगें, तो वही वहीं सीनियर सिटीजन को 5 लाख रुपये निवेश करने पर 44,720 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। तो ध्यान रहें कि IDBI की यह स्कीम 30 सितंबर 2025 तक खुली है, जिससे पैसा लगा सकते है।

कहां मिलेगा फायदा

हालांकि यहां पर आप ने पढ़ लिया होगा कि दोनों बैंकों के एफडी पर बहुत ज़्यादा अंतर नहीं है, लेकिन IDBI Utsav FD स्कीम में ब्याज ज्यादा मिल रहा है। यहां पर सिर्फ सीनियर सिटिजन्स को ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज एसबीआई बैंक के ऑफर किये जाने वाले इंटरेस्ट से ज्यादा है। जिससे निवेशक की में 1000 से 1500 रुपये का ज्यादा कमाई हो जाएगी।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES