Punjab News: पंजाब के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर! इस राज्य में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें जल्दी

3 Min Read
Up Police Resultt

Punjab News: पंजाब के लिए अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पानी के मुद्दे पर कहा कि अगर 25 मई तक पानी नहीं मिला तो हम पंजाब की किसी भी सरकारी गाड़ी को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर से गुजरने नहीं देंगे। यह एक दिन के लिए होगा।

अगर फिर भी पानी नहीं मिला

अगर फिर भी पानी नहीं मिला तो हम इसे बढ़ा देंगे। जरूरत पड़ी तो हम पंजाब की हर गाड़ी को रोकेंगे। हरियाणा में पंजाब की गाड़ियां आती-जाती हैं, जब वो हमारा पानी रोक सकते हैं तो हम उनकी गाड़ियां रोक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की कमजोर सरकार है और दिल्ली में बैठे लोग उसे चला रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बार कहा कि हमें पानी मिलेगा लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने वाहवाही बटोरने के लिए हमारा पानी कम कर दिया है।

एक चीफ इंजीनियर वहां गया तो उसे बंधक

एक चीफ इंजीनियर वहां गया तो उसे बंधक बना लिया। राष्ट्रीय पार्टियां हरियाणा में दोहरी राजनीति करती हैं। उनके बयान हरियाणा में अलग होते हैं और हरियाणा में अलग।

अगर प्रदेश की जनता पानी की कमी से परेशान है तो इनेलो चुप नहीं बैठ सकती, हम राज्यपाल से मिलकर उनके समक्ष यह मांग उठाएंगे कि वे सरकार पर दबाव बनाकर हरियाणा को पानी दिलवाएं।

हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर बढ़ते तनाव की गंभीरता को दर्शाती है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला का यह बयान कि अगर 25 मई तक हरियाणा को पानी नहीं मिला तो पंजाब की सरकारी गाड़ियों को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर रोका जाएगा, एक अहम चेतावनी है।

  1. अल्टीमेटम की चेतावनी – अभय चौटाला ने साफ कहा है कि 25 मई तक पानी नहीं मिला तो पंजाब की सरकारी गाड़ियां एक दिन के लिए रोकी जाएंगी और जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन लंबा चलेगा।
  2. राजनीतिक आरोप – उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार को कमजोर बताया और दिल्ली पर उसके संचालन का आरोप लगाया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने वाहवाही के लिए हरियाणा का पानी कम किया।
  3. प्रशासनिक विफलता – एक चीफ इंजीनियर को बंधक बनाए जाने की बात कर वे यह जताना चाह रहे हैं कि हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं।
  4. राज्यपाल से मिलने की योजना – इनेलो इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष उठाकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बना रही है।
Share This Article
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Exit mobile version