PM Kisan Yojana: जून में इस दिन जारी होगी PM किसान योजना की 20वी किस्त! मिलेगी इतने हजार रुपए  - Times Bull
G o o g l e Preferences

PM Kisan Yojana: जून में इस दिन जारी होगी PM किसान योजना की 20वी किस्त! मिलेगी इतने हजार रुपए 

Sanjay mehrolliya
May 6, 2025 at 8:04 AM IST

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू हुए 6 साल पूरे हो चुके हैं। इसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। सरकार की ओर से अब तक पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है।

किसानों को जून के पहले हफ्ते

किसानों को जून के पहले हफ्ते में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त मिलनी है। 20वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका किसान रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पीएम किसान की 20वीं किस्त पाने के लिए लाभार्थी किसानों को कुछ काम करने होंगे।

इनमें ई-केवाईसी

इनमें ई-केवाईसी, जमीन का सत्यापन और बैंक अकाउंट-आधार लिंकिंग शामिल हैं। सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। फार्मर कॉर्नर में जाकर ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। वेरिफिकेशन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालें और e-KYC हो जाएगी।

किसान को अपने खाते पर NPCI करवाना होगा। NPCI लिंक करने के लिए आप बैंक पासबुक और आधार कार्ड के साथ अपनी नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

नजदीकी कृषि विभाग के दफ्तर में जाएं

नजदीकी कृषि विभाग के दफ्तर में जाएं। आवेदन पत्र लें और जरूरी दस्तावेज जमा करें। इसमें आपका पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत से जुड़े दस्तावेज (खसरा/खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं। आवेदन और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा। अगर आपका आवेदन मंजूर होता है तो आपको जमीन का पट्टा दे दिया जाएगा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES