Jio Recharge Plan: Jio ने अपना सस्ता रिचार्ज प्लान किया लॉन्च! 200 दिन तक होगी रिचार्ज प्लान की छुट्टी

Sanjay mehrolliya5 min read

Jio Recharge Plan: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के कई रिचार्ज प्लान हैं। देशभर में करीब 49.5 करोड़ लोग रिलायंस जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं। इतने बड़े यूजर बेस की सुविधा के लिए कंपनी कई तरह के प्लान ऑफर करती है। जियो के पोर्टफोलियो में आपको सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान मिल जाएंगे।

इसी तरह लिस्ट में कई लॉन्ग टर्म प्लान भी मौजूद हैं। अगर आप जियो सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको एक बेहतरीन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान के पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में बांट रखा है। जब से रिचार्ज प्लान महंगे हुए हैं, मोबाइल यूजर्स के बीच लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की डिमांड तेजी से बढ़ी है।

ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान

ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो ने अपनी लिस्ट में ऐसे प्लान की संख्या बढ़ा दी है जिसमें यूजर्स को ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। आइए आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं जिसके साथ आप 6 महीने से ज्यादा समय तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाते हैं।

जियो के प्लान ने कर दिया खुश अगर

जियो के प्लान ने कर दिया खुश अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं तो जियो का 200 दिन वाला रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। जियो ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में 200 दिन वाला रिचार्ज प्लान जोड़ा है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 2025 रुपये है। जियो का यह प्लान ग्राहकों को कई बड़ी टेंशन से राहत देता है। इस रिचार्ज प्लान से आप एक बार में 6 महीने से ज्यादा समय तक रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो सकते हैं।

200 दिन वाले प्लान में कंपनी ग्राहकों

200 दिन वाले प्लान में कंपनी ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। मतलब अब आप बिना किसी परेशानी के टेंशन फ्री और खुलकर बात कर सकते हैं। कॉलिंग के साथ-साथ कंपनी चैटिंग के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देती है।

जियो के इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो वो भी कमाल के हैं। अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। जियो 200 दिन वाले प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2.5GB डेटा ऑफर कर रहा है। इस तरह पूरे पैक में आपको 500GB डेटा मिलेगा।

जियो दे रहा अतिरिक्त फायदे

रिलायंस जियो 200 दिन वाले प्लान में ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रहा है। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही आपको 50GB जियो AI क्लाउड स्पेस भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप टीवी चैनल देखते हैं तो आपको जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com