E-Sharm Card के लिए घर बैठे कैसे करें आवेदन! यहां जानें फुल डिटेल 

Sanjay mehrolliya4 min read

E- Sharm Card: देश के गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसका लाभ केवल असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर,कृषि मजदूर और भूमिहीन किसान ही उठा सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं इसके लिए आवेदन कैसे करें।

मुफ्त में मिलता है बीमा

ई-श्रमिक कार्ड योजना भारत सरकार की एक पहल है,जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को एक डिजिटल पहचान पत्र देना है,जिसे ई-श्रमिक कार्ड के नाम से जाना जाता है। इन श्रमिकों में निर्माण,कृषि और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मजदूर शामिल हैं,जो अक्सर नौकरी की सुरक्षा या लाभ के बिना काम करते हैं।

किसको मिल सकता है लाभ?

स्ट्रीट वेंडर

स्ट्रीट वेंडर

रिक्शा और गाड़ी चालक

नाई

धोबी

दर्जी

घर बनाने वाले

मोची

फल

सब्जी और दूध बेचने वाले आदि

2 लाख रुपये तक का मिलता है बीमा

फिलहाल ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलता है। इसमें श्रमिकों को बीमा के लिए प्रीमियम देने की जरूरत नहीं होती है। अगर किसी ई-श्रमिक कार्ड धारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह से विकलांग हो जाता है तो 2 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। वहीं,आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपये तक का बीमा मिलता है।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

ई-श्रम साइट (SHRAM) पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता (वैकल्पिक) और व्यवसाय व कौशल से जुड़े दस्तावेज (वैकल्पिक) होने चाहिए। इस पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार नंबर।

मोबाइल नंबर।

मोबाइल नंबर आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।

बैंक खाता।

शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज। (वैकल्पिक)

व्यवसा और कौशल से जुड़े दस्तावेज। (वैकल्पिक)

ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट register.eshram.gov.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें

इसके बाद आपको अपना आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

आपको एक ओटीपी मिलेगा,जिसे दर्ज करते ही ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म सामने आ जाएगा।

फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी,योग्यता और बैंक डिटेल दर्ज करें।

इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com