BSNL Recharge Plan: BSNL ने अपने धारकों को दिया बड़ा तोहफा! कर दिया ये सस्ता रिचार्ज प्लान लांच 

Sanjay mehrolliya4 min read

BSNL Recharge Plan:  बीएसएनएल अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान के जरिए लगातार प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौती खड़ी कर रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अब अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने पर फोकस किया है। कंपनी के पास कई ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान हैं।

जो किसी दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पास उपलब्ध नहीं हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के पास एक ऐसा ही किफायती 180 दिन वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे 6 महीने तक अपने नंबर को रिचार्ज कराने की झंझट नहीं उठानी पड़ती। इतना ही नहीं, यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ डेटा समेत दूसरे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

180 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान 897 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए इस रिचार्ज प्लान के बारे में बताया है। इस प्लान में यूजर्स को 6 महीने यानी 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इतना ही नहीं, यूजर्स को रोजाना 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ दिया जाता है।

यह प्लान कुल 90GB हाई स्पीड डेटा

यह प्लान कुल 90GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के यह डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड अपने रिचार्ज प्लान में यूजर्स को BiTV सब्सक्रिप्शन फ्री में देता है। यूजर्स इस सर्विस के जरिए 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस पा सकते हैं।

बीएसएनएल ने हाल ही में इस सर्विस

बीएसएनएल ने हाल ही में इस सर्विस को लॉन्च किया है। बीएसएनएल जल्द ही अपनी 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकता है। इसके लिए कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड की 5G सर्विस की फिलहाल चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल में टेस्टिंग की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपनी नेटवर्क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 1 लाख नए मोबाइल टावर लगा रहा है। इसमें से करीब 84 हजार 4G/5G मोबाइल टावर लगाने का काम पूरा हो चुका है।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com