इस दिन बैंक जा रहे हैं तो ये जानकारी जान लो, वरना उलटे पांव लौटना पड़ेगा - Times Bull
G o o g l e Preferences

इस दिन बैंक जा रहे हैं तो ये जानकारी जान लो, वरना उलटे पांव लौटना पड़ेगा

Pal Rohit
June 27, 2025 at 9:39 AM IST

Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो इस खबर को सबसे पहले पढ़ लें। दरअसल कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक के काम से जाएं और उलटे पांव वापस आना पड़े। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहा हैं। ऐसे में आपको बता दें कि 27 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। कुछ लोकल और कुछ धार्मिक त्योहारों के चलते छुट्टी रहने वाली है। इसके साथ ही रविवार और शनिवार की छुट्टी है। यहां अलग-अलग राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।

27 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक बैंक रहेंगे बंद

27 जून 2025

27 जून 2025 यानी शुक्रवार को ओडिशा और मणिपुर में रथयात्रा का त्यौहार मनाया जाता है। इसकी वजह यहां सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। ये त्यौहार इन राज्यों में बेहद जरूरी है और इस वजह से RBI ने बैंकों की छुट्टी रखी है।

इसे भी पढ़ें- UPSSSC Mains Admit Card 2025 Released for Junior Assistant and Clerk Posts, Exam on June 29

28 जून 2025

देश के सारे बैंक महीने के चौथे और दूसरे शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं 28 जून 2025 को शनिवार है। इसीलिए 28 जून 2025 को महीना का चौथा शनिवार है।

29 जून 2025

रविवार को देश भर में छुट्टी रहती है। वहीं 29 जून 2025 को रविवार है।

इसे भी पढ़ें- Nothing To Samsung’s Upcoming Smartphones Launch In July 2025, See List

30 जून 2025

30 जून 2025 में सोमवार को मिजोरम में रेमना नी (शांति दिवस) मनाया जाता है, जिसकी वजह से इस दिन छुट्टी रहेगी।

डिजिटल कामकाज रहेंगे जारी

बता दें कि अगर आप बैंक ब्रांच में जाएंगे तो छुट्टी की वजह से काम नहीं होगा। हालांकि बैंक की छुट्टी होने के बावजूद ATM से पैसा निकालना,  UPI, नेटबैंकिंग और मोबाइल ऐप जैस डिजिटल कामकाज जारी रहेंगे। हालांकि अगर आप चेक या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जाएंगे तो आपको उलटे पांव लौटना पड़ेगा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES