Bihar Politics: ये बचौल कौन है? उसके बाप का राज है क्या? बीजेपी विधायक पर भड़के तेजस्वी,सुनाया बहुत कुछ

Sawan Kumar4 min read

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश में हिंदू– मुस्लिम की सियासत शुरु हो गई है। आज सोमवार की सुबह बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने होली पर मुसलमानों को घर में ही रहने की सलाह दी है। दरअसल,इस साल होली का त्योहार शुक्रवार को पड़ रहा है। वहीं रमजान के दौरान रोजा का दिन मुस्लिम समाज के लिए खास होता है। इसी को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने मुस्लमान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसपर अब विवाद शुरु हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक पर पलटवार करते हुए कहा ये बचौल कौन है? उसके बाप का राज है क्या?

ये बचौल कौन है? उसके बाप का राज है क्या? बीजेपी विधायक पर भड़के तेजस्वी,सुनाया बहुत कुछ

बीजेपी विधायक पर भड़के तेजस्वी यादव

होली को लेकर मुस्लिमों को बीजेपी विधायक द्वारा दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव ने पटलवार करते हुए कहा कि ये बचौल कौन हैं? उनके बाप का राज है क्या? बीजेपी के इस बयान पर तेजस्वी ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए के कहा कि कहां हैं बिहार के मुख्यमंत्री,अचेत अवस्था में हैं क्या? तेजस्वी ने कहा कि महिलाएं जब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं,तो मुख्यमंत्री जी उन्हें डांट देते हैं। अति पिछड़ा और दलित महिलाओं को डांट देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बचौल को बुलाकर डांटने की हिम्मत है क्या? पता नहीं कहां गायब हैं।

बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद सियासत गरम 

दरअसल,बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ बचौल ने कहा है कि होली के दिन मुसलमान घर से बाहर ना निकलें और अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपना कलेजा बड़ा रखें,ताकि यदि कोई आपको रंग लगा दे तो आप बर्दास्त कर सकें। बचौल ने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक बार आती है। होली रंग-अबीर और उत्साह-उमंग का त्योहार है। मुसलमान भाई रंग-अबीर को बुरा मानते हैं,इसलिए वो घर पर रहें।

ये भी पढ़ें:· Bihar Politics: होली पर ये क्या बोल गए बीजेपी विधायक,कहा होली के दिन घर पर ही रहे मुसलमान…. पढ़िए पूरी खबर 

Latest News

Sawan Kumar

Staff writer