Bihar Politics: तेजस्वी ने लगाया CM नीतीश पर गंदे इशारे करने का आरोप, कहा अब इनकी स्थिति सरकार चलाने वाली नहीं है

3 Min Read
Compressjpeg Online Img(1280x720)   2025 03 12t182530
Compressjpeg Online Img(1280x720) 2025 03 12t182530

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से oahke बिहार की सियासत काफी गरमा गई है। आज बुधवार को बिहार के CM नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच सदन में ही काफी नोंक झोंक हुई। नीतीश कुमार इसी बात पर अडिग रहे कि बिहार में महिलाओं का विकास नहीं हुआ, जो भी विकास हुआ उसके ही शासनकाल में हुआ। नीतीश के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी जमकर पटलवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बार– बार महिलाओं का अपमान करते हैं। नीतीश पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि क्या 2005 से पहले महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं क्या?

तेजस्वी ने लगाया CM नीतीश पर गंदे इशारे करने का आरोप, कहा अब इनकी स्थिति सरकार चलाने वाली नहीं है

 

पूर्व CM राबड़ी देवी ने जमकर नीतीश पर साधा निशाना 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा, ‘भंगेड़ी हैं और भांग पीकर आते हैं हाउस में और महिलाओं के बारे में अंट संट बोलते रहते हैं। राबड़ी देवी ने कहा नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। हमको और पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करते रहते हैं। नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर की महिलाएं और बहन बेटी कपड़ा पहनती थी कि नहीं, या फिर लंगटे घूमती थीं?

 

तेजस्वी ने कहा नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति अब ठीक नहीं है, सदन में महिलाओं पर करते हैं गंदे इशारे 

बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नीतीश कुमार अचेत अवस्था में है अब इनसे राज्य नहीं चलेगा। ये सदन में महिलाओं पर गंदे इशारे करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद से राजनीति से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि ये अब नॉर्मल नहीं हैं। सदन में भी बैठते हैं तो महिलाओं पर तरह– तरह के इशारे करते हैं। बहुत जल्द वो वीडियो हम सदन से मांग करेंगे।

इसे भी पढ़ें – Bihar Politics: नमाज़ का समय तो बदल नहीं सकता इसलिए होली को बीच में ब्रेक कर दीजिए! दरभंगा मेयर के विवादित बयान के बाद गरमाई सियासत

 

Share This Article
Exit mobile version