Volvo XC60 2025: लग्जरी और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो, जानें 5 खास बातें

3 Min Read
Volvo Xc60 2025
Volvo Xc60 2025

लग्जरी SUV मार्केट में एक बार फिर Volvo XC60 ने धूम मचा दी है! भारतीय बाजार में ₹71.90 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई XC60 ने डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में कई बड़े अपडेट्स के साथ एंट्री ली है। अगर आप भी प्रीमियम SUV की तलाश में हैं तो यह कार आपके लिए बेहतरीन है। चलिए जानते हैं कि नए Volvo XC60 में ऐसा क्या खास है जो इसे अपने कॉम्पिटीटर्स से अलग बनाता है।

Read More – ₹15 लाख से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट एडवेंचर बाइक्स – जानें कौन सी है आपके लिए परफेक्ट

डिजाइन

नए Volvo XC60 को देखते ही आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी! इसके फ्रंट ग्रिल को डायगोनल स्लैट्स के साथ रीडिजाइन किया गया है, जो इसे XC90 जैसा प्रीमियम लुक देता है। नए एलॉय व्हील्स, अपडेटेड एयर इंटेक्स और बिना क्रोम एक्सेंट वाले टेललैंप्स इसकी स्ट्रीट प्रेजेंस को और भी बेहतर बनाते हैं। साथ ही दो नए कलर ऑप्शन्स – Mulberry Red और Forest Lake – इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

इंटीरियर

अंदर से XC60 एकदम फ्यूचरिस्टिक और लग्जरी फील देती है। इसमें 11.2-इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दी गई है, जो Qualcomm के Snapdragon Cockpit Platform पर काम करती है। यह सिस्टम बेहद स्मूथ और फास्ट है साथ ही इसमें Google सर्विसेज, वॉइस असिस्टेंट और OTA अपडेट्स का भी सपोर्ट है। ड्राइवर के सामने 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो सभी जरूरी जानकारियों को क्लियरली दिखाता है।

फीचर्स

Volvo XC60 में आपको फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे जो लंबी ड्राइव को आरामदायक बनाते हैं। अगर आप म्यूजिक लवर हैं, तो 1410-वॉट के Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम आपके लिए परफेक्ट है। साथ ही, फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी दिए गए हैं, जो थकान भरी ड्राइव के बाद भी आपको रिलैक्स फील कराएंगे।

परफॉर्मेंस

नई XC60 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अब 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 247 bhp पावर और 360 Nm टॉर्क पैदा करता है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ जोड़ा गया है। यह SUV E20 फ्यूल पर भी चल सकता है और 0-100 kmph का स्प्रिंट सिर्फ 6.9 सेकंड में पूरा कर लेता है।

Read More – Cheapest Air Fares- International Flight tickets are available for just Rs 4319, Know the full offer 

ग्लोबल सक्सेस

Volvo XC60 दुनिया भर में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसकी 2.7 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। भारत में इसे बेंगलुरु प्लांट पर असेंबल किया जाता है और यह BMW X3, Mercedes-Benz GLC और Lexus NX 300h जैसी प्रीमियम SUVs के साथ टक्कर लेने के लिए तैयार है।

Share This Article
I am Mobin Akhter, A dedicated content writer with expertise in automobile and gadget topics, actively writing since 2022. Known for creating simple, engaging, and informative content. Currently working with Timesbull as a content writer since 2024.
Exit mobile version