2025-26 में भारत की आएगी 5 सबसे हॉट इलेक्ट्रिक कारें – मारुति से किया तक

3 Min Read
Upcoming Electric Cars India 2025 (1)
Upcoming Electric Cars India 2025 (1)

अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो 2025-26 आपके लिए एक अच्छा साल साबित होने वाला है! भारतीय मार्केट में अगले 6-8 महीनों में कुछ बेहद एक्साइटिंग इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें मारुति, टाटा, महिंद्रा, किया और वोल्वो जैसी बड़ी कंपनियों के मॉडल्स शामिल हैं।

ये नई EVs न सिर्फ लंबी रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ आएंगी, बल्कि इनकी कीमत भी कॉम्पिटिटिव होगी। तो चलिए, जानते हैं इन 7 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार्स के बारे में जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर दिखाई देंगी!

Read More – Best Natural Ways to Handle Mood Swings and Sleep Issues in Pregnancy

1. मारुति e-Vitara

मारुति सुजुकी ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara को तैयार कर लिया है, जो इस साल दिवाली तक लॉन्च हो सकती है। यह EV हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 49 kWh और 61 kWh की बैटरी ऑप्शन्स दी जाएंगी जो 500 km से ज्यादा की रेंज देगी। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड होंगे, जबकि हाई वेरिएंट में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर EV

मारुति e-Vitara की तरह ही टोयोटा अर्बन क्रूजर EV भी उसी प्लेटफॉर्म पर बनी होगी और इसमें वैसा ही फीचर्स व टेक्निकल स्पेक्स होंगे। हालांकि टोयोटा का यह मॉडल e-Vitara के लॉन्च के तीन महीने बाद मार्केट में आएगा। 49 kWh बैटरी वाले वर्जन में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) मिलेगा जबकि 61 kWh वाले वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम होगा।

3. टाटा सिएरा EV

टाटा मोटर्स ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में सिएरा EV का प्रोडक्शन वर्जन पेश किया था। यह SUV पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में मौजूद होगी। इलेक्ट्रिक वर्जन में व्हीकल-टू-लोड (V2L), व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V), अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग और 500+ km की रेंज जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

4. महिंद्रा XEV 7e

महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन, XEV 7e, अगले 3-4 महीनों में लॉन्च हो सकता है। यह भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें XEV 9e जैसे 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक्स दिए जाएंगे। इसकी रेंज 600 km से भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि डिज़ाइन XUV700 जैसा ही रखा गया है, जिसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।

Read More – Samsung Galaxy S23 Ultra 5G with 200MP Camera Gets ₹35,141 Price Cut

5. किया सायरोस EV

किया सायरोस EV 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। यह टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV400 को टक्कर देगी। हालांकि अभी इसकी डिटेल्स कम हैं, लेकिन यह हुंडई इंस्टर से सोर्स किए गए जो 42 kWh और 49 kWh NMC बैटरी पैक्स का इस्तेमाल कर सकती है। डिज़ाइन और फीचर्स ICE वर्जन जैसे ही होंगे, लेकिन कुछ EV-स्पेसिफिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

Share This Article
I am Mobin Akhter, A dedicated content writer with expertise in automobile and gadget topics, actively writing since 2022. Known for creating simple, engaging, and informative content. Currently working with Timesbull as a content writer since 2024.
Exit mobile version