Amitabh bachchan Net worth: अमिताभ बच्चन के पास करोड़ों का बंगला,गाड़ी…,जानें कितने करोड़ के मालिक है बिग बी

Shivangi Shandilya3 min read

अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी कई बातें फैंस जानते हैं और जानना भी चाहते हैं। इस उम्र में भी बिग बी वाकई एक राजा की तरह रहते हैं। आइए आपको बिग बी की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

करोड़ों की संपत्ति हैं

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता अमिताभ बच्चन करीब 3190 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन के पास रोल्स रॉयस फैंटम,पोर्श केमैन एस और मर्सिडीज मेबैक एस560 जैसी महंगी कारें भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपनी जिंदगी किसी शहंशाह जैसी शान-ओ-शौकत के साथ जीते हैं। बिग बी ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी कमाई करते हैं।

अमिताभ के पास हैं कई घर

अमिताभ बच्चन के पास बहुत सारे घर हैं। उनकी लिस्ट में प्रतीक्षा,जनक,वत्स और जलसा के बाद एक और घर शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,वत्स को सिटीबैंक इंडिया को लीज पर दे दिया गया है। इसके साथ ही बिग बी ने मुंबई में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट की 31वीं मंजिल पर घर खरीदा है।

फिल्मों के लिए लेते हैं इतनी फीस

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी अपनी फिल्मों के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी ने ब्रह्मास्त्र में काम करने के लिए 8-10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बिग बी फिल्म ‘वेट्टाइयां’ में भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रिया आ रही है.

Latest News

Shivangi Shandilya

Staff writer