America Update: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स व्हाइट हाउस के पास हालात उस समय तनावपूर्ण बन गए जब एक शख्स ने तड़ातड़ फायरिंग शुरू कर दी. शख्स ने रिव्लॉवर से एक के बाद एक 25 फायर झोंक दिए. कमाल की बात यह कि जब उसने फायर झोंके उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस में मौजूद थे.
गनीमत रही कि उसके फायर झोंकने से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर यूनाइटेड सीक्रेट सर्विस के जवानों की कार्रवाई में घायल हो गया है. जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. मौके पर मौजूद एक रिपोर्टर के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के बाहर करीब 25 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई.
अधिकारियों ने दी बड़ी जानकारी
व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी करने वाला शख्स के पीछे किसका हाथ है, अभी यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब काबू में है. गोलीबारी की घटना में कोई भी सुरक्षाकर्मी के घायल नहीं हुआ है.
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घटना की पुष्टि की. इस दौरान उन्होंने कहा कि एफबीआई की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस की सहायता कर रही है. काश पटेल ने कहा कि जांच जारी है और जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा.
व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान नेसिर बेस्ट के रूप में की गई है. जो कुल 21 साल का है. न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, खुद को यीशु मसीह समझने वाले इस व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के चेकपॉइंट पर गोलीबारी की, जिसे सीक्रेट सर्विस ने नाकाम कर दिया.










