चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी लौटे घर,स्वागत के लिए पहुंचे फैंस

Anzar3 min read

नई दिल्ली: भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल मुकाबले में जीतने के बाद जीत का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं आस्ट्रेलिया की बात करें तो उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। अब जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी घर लौट रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का घर पर जोरदार स्वागत किया गया। फैंस ने उनको देखने के बाद खूब चियर करते हुए नजर आए थे। टीम इंडिया का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेन्ट में शानदार रहा है।

बाकी खिलाड़ी भी पहुंचे अपने घर

टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा के अलावा और भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह चेन्नई पहुंच गए थे। उनका फैंस ने पूरे पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया था। वहीं फैंस ने खूब चियर किया है। फैंस भी उनके एयरपोर्ट पहुंचते ही स्वागत करने के लिए जुटे हुए थे। इसके अलावा अक्षर पटेल,रवींद्र जडेजा,गौतम गंभीर का भी फैंस से पूरा उत्साह के साथ स्वागत किया था। इसके अलावा हर्षित राणा का भी दिल्ली में जोरदार स्वागत किया गया।

Read More- Ravindra Jadeja ने फाइनल में किया शानदार कारनामा,फैंस को खास प्रदर्शन से किया हैरान

दुबई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि श्रेयस अय्यर ने अहम 48 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल की तेजतर्रार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाया था। इस ऐतिहासिक जीत मिलने के साथ ही भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किया था। रविंद्र जडेजा ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया था। शमी ने 9 ओवर में 74 रन बना लिए थे। हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 30 रन बनाया था। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव देखने को मिला है। मैट हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को मौका मिला।

Latest News

Anzar

Staff writer