Holi 2025: वास्तु शास्त्र के अनुसार होली में जरूर खरीदें इन 5 चीजों को, माँ लक्ष्मी जी कि बरसेगी कृपा! - Times Bull
G o o g l e Preferences

Holi 2025: वास्तु शास्त्र के अनुसार होली में जरूर खरीदें इन 5 चीजों को, माँ लक्ष्मी जी कि बरसेगी कृपा!

Neelam Chauhaan
March 13, 2025 at 6:16 PM IST · 1 min read

Holi 2025: कल यानि कि 14 मार्च के दिन रंगों का त्योहार होली को धूम – धाम के साथ खेला जाएगा। होली के त्योहार कि खासियत ये है कि बुराई पर अच्छाई कि जीत के चलते इसे मनाया जाता है। लोग एक दूसरे के गले मिल उन्हें रंग लगाते हैँ और सभी गिले शिकवे भूल जाते हैँ।

ऐसे में, इस होली को खास बनाना चाहते हैँ में और आर्थिक समृद्धि कि प्राप्ति चाहते हैँ, तो जानते हैँ कि होली के त्योहार में क्या करना शुभ माना जाता है।

बन्दनवार

होली के दिन बंदनवार खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। खासतौर पर होलिका दहन वाले दिन बंदनवार को यदि घर में लगाते हैँ तो माँ लक्ष्मी जी समेत भगवान विष्णु जी का आगमन होता है। बन्दनवार सकारात्मक ऊर्जा के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: होलिका दहन से पहले कर दें इन चीजों घर से बाहर, सारी समस्याएं हो जाएंगी दूर!

धातु से तैयार किया गया कछुआ

वास्तु के अनुसार धातु से बना कछुआ बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। धातु से बना जो कछुआ होता है वो सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसे घर में रखने से तरक्की के नए – नए मार्ग खुलते जाते हैँ। साथ ही माँ लक्ष्मी जी कि कृपा से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें: होली के त्योहार को मनाएं खास, समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए बस करें ये 4 काम!

केसर

केसर भी माँ लक्ष्मी जी सहित भगवान विष्णु जी को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। होली के त्योहार में केसर को खरीदकर जरूर लेकर के आना चाहिए। केसर खरीदकर इसे माँ लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें। आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और आशीर्वाद भी मिलेगा।

बांस का पौधा

बांस के पौधे को बैम्बू ट्री भी कहते हैँ और ये बहुत ही ज्यादा लकी माना जाता है। बांस के पौधे को होली वाले दिन खरीदते हैँ तो माँ लक्ष्मी जी कि कृपा बरसती है। होली के त्योहार के दिन बांस के पौधे को खरीदकर उसमें कलावा जरूर बांधे। क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से पौधा सूखता नहीं है।

चांदी का सिक्का

होली के त्योहार में चांदी के सिक्के को खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। चांदी के सिक्के को इसमें सिंदूर लगा कर माँ लक्ष्मी जी के चरणों के सामने रख दें। इससे समृद्धि कि प्राप्ति होती है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES