NEET PG: उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी! NEET PG के लिए आवेदन हुए शुरू, जल्दी करें आवेदन

Sanjay mehrolliya4 min read

NEET PG के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। NEET PG 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कल दोपहर 3 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NEET PG 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार 7 मई रात 11.55 बजे तक आवेदन कर दें। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने इस संबंध में अभी एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस से मिली जानकारी के मुताबिक, NEET PG 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा?

जारी नोटिस से मिली जानकारी के मुताबिक, NEET PG 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस यानी NBEMS द्वारा आयोजित की जाएगी।

कैसे करें चेक

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर ‘पब्लिक नोटिस’ सेक्शन में जाना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को ‘NEET-PG 2025 के संचालन के संबंध में’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

ऐसा करते ही आपके सामने एक नोटिस खुल जाएगा।

अब उम्मीदवार इसे चेक करके डाउनलोड कर लें।

NEET PG भारत के मेडिकल कॉलेजों में MD/MS/PG डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक योग्यता परीक्षा है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नज़र रखने की सलाह दी जाती है।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे:

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com