भारत में जल्द लॉन्च होने वाली 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें,रेंज और फीचर्स जानें

Priyanshu Meena4 min read

नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। अगर आप भी जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं,तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। आइए जानते हैं आने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारों के संभावित फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में।

मारुति ई-विटारा

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को भारतीय बाजार में लाने जा रही है। इस कार को जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,यह एसयूवी 500 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। इसमें 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट,लेवल-2 ADAS,डिजिटल कंसोल और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

टाटा हैरियर ईवी

टाटा मोटर्स की पॉपुलर एसयूवी हैरियर ईवी भी जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। इसे भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। यह कार डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी और एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है।

किआ कैरेंस ईवी

किआ मोटर्स अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,यह ईवी एक बार चार्ज करने पर 450 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

किआ ईवी6 फेसलिफ्ट

किआ की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार ईवी6 का अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द भारत में आने वाला है। इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया गया था। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं,जिससे इसकी स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी।

महिंद्रा XUV 3XO ईवी

महिंद्रा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। भारतीय बाजार में यह ईवी टाटा पंच ईवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और ऑटोमोबाइल कंपनियां नए-नए मॉडल्स लॉन्च कर रही हैं। अगर आप लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं,तो ये अपकमिंग ईवी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Latest News

Priyanshu Meena

Staff writer