2025 Kawasaki Z900 भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत - Times Bull
G o o g l e Preferences

2025 Kawasaki Z900 भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Priyanshu Meena
March 29, 2025 at 2:51 PM IST

नई दिल्ली: कावासाकी Z900 के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! जापानी बाइक निर्माता ने 2025 Kawasaki Z900 के डिजाइन का भारत में पेटेंट करा लिया है। इसका मतलब है कि यह धांसू बाइक जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

अपडेटेड Z900 का खुलासा

कावासाकी ने अक्टूबर 2024 के अंत में अपडेटेड Z900 को पेश किया था और अब कंपनी इसे भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। न्यूज पोर्टल Rushlane के मुताबिक, भारत में इस बाइक के डिजाइन का पेटेंट फाइल हो चुका है। यानी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट सामने आ सकती है।

डिजाइन में मिलेगा नया लुक

अगर आप इस बाइक के फैन हैं, तो इसके अपडेटेड डिजाइन को देखकर जरूर खुश होंगे। 2025 Kawasaki Z900 में नया LED हेडलाइट क्लस्टर और LED टेल लाइट दी गई है। इसके अलावा, बॉडी पैनल्स को भी थोड़ा अपडेट किया गया है। गोल्ड फिनिश वाले फ्रंट USD फोर्क्स और ग्रीन कलर की अलॉय व्हील्स इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।

दमदार फीचर्स से होगी लैस

नई Kawasaki Z900 में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो राइडोलॉजी ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। बाइक में क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिया जाएगा।

इंजन रहेगा वही दमदार

जहां तक पावर की बात है, 2025 Kawasaki Z900 में मौजूदा 948cc, 4-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो 123bhp की पावर जनरेट करता है। भारतीय बाजार में 2024 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये थी और यह Metallic Matte Graphenesteel Gray और Metallic Spark Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध थी।
अगर आप नई सुपरबाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Kawasaki Z900 का अपडेटेड वर्जन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES