नई दिल्ली। बड़ी टेक कंपनियों में शुमार Xiaomi ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए एक नया स्मार्टफोन Xiaomi CIVI 2 से पर्दा उठा दिया है। Xiaomi CIVI 2 हैलो किट्टी लिमिटेड एडिशन डिवाइस को कई जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर अपना रंग बदलता है।

Xiaomi CIVI 2 की कीमत

Xiaomi CIVI 2 हैलो किट्टी सीमित एडिशन स्मार्टफोन एक और केवल 12GB + 256GB वैरिएंट के साथ आता है। फोन की कीमत CNY 2799 (लगभग 34,124 रुपये) है। स्मार्टफोन देश में प्री-बुकिंग के लिए पहले से ही है उपलब्ध है, आप फोन को आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकेंगे।

Xiaomi CIVI 2 के फीचर्स

Xiaomi CIVI 2 स्मार्टफोन में 6.55-इंच, 2400 x 1080 OLED हाइपरबोलिक है। डिवाइस में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi Civi 2 में 32MP का मुख्य कैमरा और 32MP का डुअल फ्रंट कैमरा है। हालांकि, इस फोन को फिलहाल चीन मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में कब तक लॉन्च किया जायेगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Redmi Note 11SE के फीचर्स

यह फोन 6.43 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास से लैस है। Redmi Note 11SE स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन 6GB रैम के साथ आता है। Redmi Note 11SE Android 11 चलाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।

जहां तक ​​कैमरों का सवाल है, Redmi Note 11SE के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड- कैमरा, 2-मेगापिक्सल तीसरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल और चौथा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 11SE स्मार्टफोन में Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है। कंपनी का ये फोन 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Redmi Note 11SE एक डुअल-सिम मोबाइल है। Redmi Note 11SE का माप 160.40 x 74.50 x 8.29mm है और वजन 178.80 ग्राम है। इसे बिफ्रॉस्ट ब्लू, कॉस्मिक व्हाइट, शैडो ब्लैक और थंडर पर्पल कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Redmi Note 11SE स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.00, एनएफसी, इन्फ्रारेड और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

फोन को आप कर आर्कषक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इसे फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर 29 % छूट के साथ ₹11,999 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन पर ₹11,450 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

 

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...