नई दिल्ली। अखरोट खाने के फायदे तो सभी जानते हैं, बहुत से लोगों को अखरोट बेहद पसंद होता है। इसलिए वह इसका भारी मात्र में सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप को पता है कि अखरोट खाने से आपको ढेरों नुक्सान भी हो सकते हैं? आइए जानते हैं इन के बारे में।

बढ़ने लगता है मोटापा
आपको यह तो पता ही होगा कि नट्स खाने से आपको ढेरों फायदे मिलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा मात्र में इसे खाने से आपका वजन भी काफी हद तक बढने लग जाता है। इसलिए अगर आप इसे ज्यादा खाते हैं तो इस बार पर ज़रुर ध्यान दें।

​स्किन रैशेज का रहता है खतरा
अगर आप ज्यादा अखरोट खाते हैं तो इससे आप को स्किन रैशेज होने का भी खतरा हो सकता है। आपको बता दें कि इसके छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा पर लाल चकते पैदा कर सकते हैं।

​पेट में हो सकती है गड़बड़ी
अगर आप अधिक मात्रा में नट्स का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद फाईबर आपके लिए गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बन सकता है। वैसे तो नट्स पाचन संबंधी समस्याओं का इलाज करने में सहायक होता है, लेकिन कभी – कभी यह इन समस्याओं को बढ़ा भी सकता है।

​एलर्जी का रहता डर
अखरोट का ज्यादा सेवन करने से आप की छाती में खिंचाव या फिर सांस लेने में तकलीफ का भी अनुभव हो सकता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा अखरोट का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...