नई दिल्ली: Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए फरवरी महीना बहुत शानदार जाने वाला है। दरअसल फरवरी में सैमसंग से लेकर वनप्लस तक के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। हम आपको यहां उन स्मार्टफोन की लिस्ट देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में 11 स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए देखते हैं।
Samsung-Galaxy S23 5G
सैमसंग ने 2023 के अपने पहले बड़े इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट Galaxy Unpacked event की तारीखों के बारे में बताया है। दक्षिण कोरिया के टेक दिग्गज को अपनी अगली पीढ़ी की स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी S23 Galaxy S23 स्मार्टफोन लाइनअप के साथ कई उत्पादों को लॉन्च करने की उम्मीद है। सैमसंग के Galaxy S23 Galaxy S23 साल 2023 के पहले सबसे किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे। संभावना जताई जा रही है कि स्मार्टफोन बेहतर डेलाइट कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आने और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आएगा। वेनिला गैलेक्सी S23 vanilla Galaxy S23 के भी नए रंग ऑप्शन में आने की संभावना है।
OnePlus-11
वनप्लस ने OnePlus 11 स्मार्टफोन को अपने घरेलू बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की तरफ 7 फरवरी के लिए एक इवेंट की घोषणा की है जहां नए स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। OnePlus 11 5G स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वनप्लस के स्मार्टफोन को मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। जो लोग आईफोन नहीं खरीद पाते हैं, वो वनप्लस के हैंडसेट की तरफ रुख करते हैं।
Infinix Note 12i
Infinix अपने जबरदस्त स्मार्टफोन Infinix Note 12i को इसी हफ्ते 25 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे बजट स्मार्टफोन में लॉन्च करेगी। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसमें 6.7 इंच का HD डिस्प्ले और 5000 mAh की बैटरी दी है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 MP कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
Realme-GT Neo 5
रियलमी फरवरी में चीन में GT Neo 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन 240W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है और यह कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा। वैसे ओप्पो पहले ही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में 240W SuperVOOC फ्लैश चार्ज दिखा चुका है। इस टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज होगी।
Vivo-X90 series
वीवो ने नवंबर 2022 में चीन में X90 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और X90 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। Vivo X90 सीरीज में Zeiss ऑप्टिक्स और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है।
iQoo Neo 7 5G
वीवो के सबब्रांड iQoo ने साफतौर बताया कि उनका iQoo Neo 7 5G 17 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन अमेजन (Amazon) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वैसे इसका लैंडिंग पेज iQoo इंडिया की वेबसाइट पर पहले ही दिया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें डाइमेंशन 8200 SoC प्रोसेसर मिलेगा। आपको iQoo Neo 7 5G में OISसक्षम ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।