नई दिल्ली। ठंड का मौसम जल्द ही शुरु होने वाला है और इस मौसम में ठंड के साथ – साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढने लग जाता है। ऐसे में आप कितने भी मॉस्किटो रेपेलेंट का इस्तेमाल कर लें, लेकिन मच्छरों पर इनका कोई भी असर नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके घर में मच्छरों का नामों निशान भी नहीं रहेगा। आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में विस्तार से।

कौन सा है यह दमदार डिवाइस
जिस डिवाइस की हम आपसे आज बात करने जा रहे हैं उस का नाम The Cube Mart Electric Indoor Mosquito Trap Power Insect Mosquito Killer है। इस डिवाइस को आप केवल 499 रुपए में खरीद सकते हैं। यह डिवाइस बैटरी पर काम करता है और यह मच्छरों को अपनी तरफ खिंच लेता है और उनको खत्म कर देता है। इस डिवाइस में एक चेंबर मौजूद है, जिसमें मच्छरों को खींचा जाता है। इस डिवाइस में एक पावरफुल फैन मौजूद है, जो की काफी अच्छे तरीके से काम करता है और मच्छरों को बिलकुल नष्ट कर देता है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे फ्लिपकार्ट पर आसानी से खरीद सकते हैं।

कैसे करता है काम 
इस डिवाइस में तीन सेक्शन मौजूद हैं जिसमें पहला एंबिएंट लाइटिंग सेक्शन है, जिसको देख मच्छर खिंचे चले आते हैं। दूसरा सेक्शन टनल है जहां से गुज़र के मच्छर अंदर जाते हैं और तीसरा सेक्शन है पावरफुल फैन सेक्शन जो मच्छरों को अंदर खींचता है। इस डिवाइस के इस्तेमाल से मच्छर चुटकियों मे गायब हो जाते हैं और यह डिवाइस उन को मारने का काम करता है।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...