नई दिल्ली: Upcoming New Smartphones: स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए फरवरी महीना बहुत शानदार जाने वाला है। दरअसल फरवरी में सैमसंग से लेकर वनप्लस तक के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। हम आपको यहां उन स्मार्टफोन की लिस्ट देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में 11 स्मार्टफोन शामिल हैं। आइए देखते हैं।
इसे भी पढ़ें- Jio के चमत्कारिक प्लान ने करोड़ों यूजर्स का जीता दिल, 4 रुपये में 365 दिन तक मिल रही छप्परफाड़ सुविधाएं
Samsung-Galaxy S23 Ultra
Samsung Galaxy S23 लाइनअप का सबसे पावरफुल और सबसे महंगा स्मार्टफोन है। जानकारी के अनुसार, सैमसंग अल्ट्रा वेरिएंट में कोई बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं ला सकता है। हालांकि कंपनी इस स्मार्टफोन में प्रमुख कैमरा, प्रदर्शन और फीचर सुधार जोड़ने का प्लान किया जा रहा है। Samsung Galaxy S23 Ultra में एक नया 200MP सेंसर दिया जाएगा। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलता है।
Samsung-Galaxy S23
सैमसंग ने 2023 के अपने पहले बड़े इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट Galaxy Unpacked event की तारीखों के बारे में बताया है। दक्षिण कोरिया के टेक दिग्गज को अपनी अगली पीढ़ी की स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी S23 Galaxy S23 स्मार्टफोन लाइनअप के साथ कई उत्पादों को लॉन्च करने की उम्मीद है। सैमसंग के Galaxy S23 Galaxy S23 साल 2023 के पहले सबसे किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे। संभावना जताई जा रही है कि स्मार्टफोन बेहतर डेलाइट कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आने और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आएगा। वेनिला गैलेक्सी S23 vanilla Galaxy S23 के भी नए रंग ऑप्शन में आने की संभावना है।
OnePlus-11
वनप्लस ने OnePlus 11 स्मार्टफोन को अपने घरेलू बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की तरफ 7 फरवरी के लिए एक इवेंट की घोषणा की है जहां नए स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। OnePlus 11 5G स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
iQoo Neo 7 5G
वीवो के सबब्रांड iQoo ने साफतौर बताया कि उनका iQoo Neo 7 5G 17 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन अमेजन (Amazon) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वैसे इसका लैंडिंग पेज iQoo इंडिया की वेबसाइट पर पहले ही दिया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें डाइमेंशन 8200 SoC प्रोसेसर मिलेगा। आपको iQoo Neo 7 5G में OISसक्षम ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Xiaomi-13
शाओमी ने दिसंबर 2022 में चीन में Xiaomi 13 सीरीज भी लॉन्च की थी। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी अगले महीने बार्सिलोना में होने वाले MWC 2023 इवेंट में स्मार्टफोन सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट पेश करेगी। इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसी के साथ इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Sone Ka Taza Rate: उम्मीदों से ज्यादा गिरी सोने की कीमत, 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट जानकर दिल होगा खुश
Realme-GT Neo 5
रियलमी फरवरी में चीन में GT Neo 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन 240W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है और यह कंपनी का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा। वैसे ओप्पो पहले ही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में 240W SuperVOOC फ्लैश चार्ज दिखा चुका है। इस टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज होगी।