नई दिल्ली। गुड़ हमारे सेहत के लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद बताया गया है। गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है जिसका सेवन शुगर पेशेंट भी कर सकते हैं पर डॉक्टर के परामर्स के बाद। गुड़ के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
ऐसे में आपको गुड़ के अधिक सेवन के नुकसान के बारे में जरूर पता होना चाहिए। गुड़ के पोषक तत्व के बारे में आपको बता दें कि गुड़ के अंदर एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम आयरन, पोटेशियम, सोडियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
किसे गुड़ नहीं खाना चाहिए
शुगर के मरीजों को ज्यादा गुड़ नहीं खाना चाहिए। गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर और एक्सपर्ट से जरूर परामर्श लेने के बाद गुड़ खाना चाहिए-
गुड़ खाने के नुकसान क्या है
यदि आप आवश्यकता के से ज्यादा गुड़ खाते हैं तो गुड़ में मौजूद गुण से आप शुगर टाइप टू के रोगी बन सकते हैं।
गुड़ का सेवन किसे नहीं करना चाहिए
जो लोग पहले से ही मोटापे की समस्या से परेशान है उन्हें गुड़ खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले लेनी चाहिए, क्योंकि गुड़ के ज्यादा सेवन से कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और मोटापे की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
गुड़ के साइड इफेक्ट क्या है
-अगर जरूरत से ज्यादा गुड़ खाया जाए तो दांत में कीड़े लग सकते हैं ।
-गुड़ का ज्यादा सेवन करने से लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
-अगर रात को सोने से पहले गुड़ खाया जाए तो इससे व्यक्ति को दस्त की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
-जरूरत से ज्यादा गुड़ खाने पर शरीर में सूजन की समस्या होती है।
गुड़ खाने का सही तरीका क्या है
गुड़ को सीधे तौर पर खाया जा सकता है इससे आप भी और रोटी के साथ खा सकते हैं। इसके अच्छे फायदे मिलेंगे गुड़ का सेवन चाय में चीनी की जगह इस्तेमाल करना ज्यादा उपयोगी माना गया है. इसके अलावा आप गुड और तिल के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।