नई दिल्ली, Samsung Galaxy Book 3 Series: सैमसंग ने 1 फरवरी को सबसे बड़े अनपैक्ड इवेंट 2023 में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S23 सीरीज को पेश किया है। इन सीरीज में आपको तीन स्मार्टफोन Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra को शामिल किया गया है। जिसका शानदार कैमरा आपको 200MP का मिल रहा है। इसके साथ ही सैमसंग कंपनी ने मार्केट में इस स्मार्टफोन के साथ -साथ Galaxy Book 3 Series को भी इवेंट में पेश किया गया है, जो कि एक लैपटॉप है। जिसमें आप लोगों को मल्टी कंट्रोल फीचर्स भी मिल रहे हैं। जिसे आप गैलक्सी टैब और स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इस सुपर गैलेक्सी बुक के सीरीज के बारे में क्या कुछ लेटेस्ट फीचर और कीमत दी गई हैं।
Samsung Galaxy Book सीरीज की कीमत
इस सीरीज के कीमत की बात करें तो इसके तीन मॉडल्स दिए गए हैं। Galaxy Book 3 Ultra, Galaxy Book 3 Pro और Galaxy Book 3 Pro 360 शामिल हैं। जिनकी शुरुआती कीमत आप लोगों को Galaxy Book 3 Ultra की भारतीय कीमत 1,80,000 रुपये मिलती है। 5जी के साथ Galaxy Book 3 Pro 360 की शुरुआती कीमत करीब 1,15,000 रुपये की मिल रही है। तो वहीं Galaxy Book 3 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,02,500 रुपये की मिल रही है।
Samsung Galaxy Book 3 Ultra की स्पेसिफिकेशन को जानें
सैमसंग के इस Galaxy Book 3 अल्ट्रा की बात करें तो इस में आपको 16 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X स्क्रीन डिस्प्ले दी जाती है। जिसका रिजॉल्यूशन 3K मिलता है। इसके साथ ही 120Hz का डिस्पले रिफ्रेश रेट और इसकी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की उपलब्ध मिलती है। वहीं आपको इसमें 13th Gen Intel Core i7 का और Core i9 के प्रोसेसर का विकल्प भी मिलता है।
Galaxy Book 3 Ultra में Windows 11 के साथ wifi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा। साथ ही इस लैपटॉप में 32 जीबी की रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज भी मिलती है। इसके साथ ही आपको फुल एचडी का डुअल माइक कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही इसमें 76Wh की बैटरी के साथ 100W का USB टाईप-सी चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान मिल रहा है। इसके साथ ही बैकलाइट कीबोर्ड भी साथ मिलेगा।
क्या हैं Samsung Galaxy Book 3 Pro 360, Galaxy Book 3 Pro के स्पेसिफिकेशन
Galaxy Book 3 Pro 360 में आपको 16 inch की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है, जिसके साथ आपको एस पेन भी मिल रहा है। इसके साथ ही आपको 3K पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलता है। जिसके डिस्प्ले की nits ब्राइटनेस 400 की उपलब्ध है। आप ग्राहक Galaxy Book 3 Pro को 14 इंच और 16 इंच के साइज में खरीद सकते हैं।
इन दोनों लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स मिलेगा। इसमें 32 जीबी तक LPDDR5 रैम और 1TB तक की SSD स्टोरेज है। इसमें भी एचडी वेबकैम है। दोनों लैपटॉप में AKG का क्वॉड स्पीकर है जिसके साथ Dolby Atmos भी है। Galaxy Book 3 Pro 360 में 76Wh की बैटरी है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं 14 इंच वाले Galaxy Book 3 Pro में 63Wh की बैटरी है। 16 इंच वाले मॉडल में 76Wh की बैटरी है।
हालांकि इन सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही मार्केट में इसकी काफी चर्चा थी। जिसका लोगों को भी बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हुआ। तो अब आप लोग फटाफट से इस लैपटॉप को ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर मंगवा इस लेटेस्ट फीचर का फायदा उठा सकते हैं।