IPL में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं विराट कोहली, आज ही होगा ये कारनामा

By

Anil Kumar

IPL 2023: आज शाम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी। और आज के इस मुकाबले में विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। विराट ने अब तक 232 मुकाबलों की 224 पारियों में 36.59 की औसत और 129.58 के स्ट्राइक रेट से कुल 6,988 रन बनाए हैं।

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें सिर्फ विराट कोहली पर टिकी रहने वाली हैं। क्योंकि विराट कोहली इस मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं। इसके लिए उनको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस 12 रन बनाने की जरूरत है। अगर विराट आज के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 12 रन बनाते हैं तो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.

boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features

इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे

विराट कोहली ने आईपीएल में अबतक कुल 232 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.59 की औसत से 6,988 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ अगर विराट 12 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 7 हजार रन पूरे हो जाएंगे। इसी के साथ विराट ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल में रन मशीन कोहली के नाम अब तक 5 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं। वह आज के इस मुकाबले में अर्धशतकों का भी अर्धशतक लगा सकते हैं।

इस सीजन गरज रहा है इनका बल्ला

किंग कोहली ने आईपीएल 2023 में अब तक 9 मैच मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 45.50 की औसत और 137.88 के स्ट्राइक रेट से 364 रन निकले हैं। विराट ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। इस समय विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का है, जिन्होंने 212 पारियों में 6536 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर, चौथे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा और वहीं पांचवें नंबर पर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
(Most Runs In Ipl history)

विराट कोहली: 6988 रन
शिखन धवन: 6536 रन
डेविड वॉर्नर: 6189 रन
रोहित शर्मा: 6063 रन
सुरेश रैना: 5528 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App