दीवाना बनाने आया तगड़ी बैटरी और धांसू कैमरा के साथ OPPO A77s स्मार्टफोन, कीमत है बहुत कम

By

Web Desk

नई दिल्ली: Oppo A77s Smartphone: स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने अगस्त में अपना जबरजस्त OPPO A77 मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश किया था। इस स्मार्टफोन में काफी शानदार फीचर्स देखने को मिले थे। अब खबर है कि कंपनी अपने नए OPPO A77s लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके पहले oppo Reno 8 Pro और को लॉन्च किया था। आप इन दोनों स्मार्टफोन को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। आइए OPPO A77s के बारे में कुछ डिटेल जानते हैं।

ये भी पढ़ें- इस दीवाली खरीदना है सस्ती CNG कार, तो यहां देख लीजिए बेहतरीन फीचर्स वाल 5 गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। कंपनी इसे ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध कराएगी।

OPPO A77s Price In India

OPPO A77s के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत OPPO A77 से ज्यादा होगी। OPPO A77 की कीमत 15,490 रुपये है।  हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि OPPO A77s 17,000 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध होगा। फिलहाल OPPO A77s के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

OPPO A77s Specification

कंपनी ने OPPO A77s में 720 x 1612 पिक्सेल का HD+ रिज़ॉल्यूशन 6.56-इंच डिस्प्ले दिया है, जो  90Hz रिफ्रेश रेट, 269 ppi पिक्सल डेनसिटी और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें एक Helio G35 चिपसेट दिया गया है और यह Android 12 OS पर काम करता है।

ये भी पढ़ें- अब कम कीमत में करें 5G स्मार्टफोन की चाहत पूरी, Oppo Find X6 5G पर मिल रही ₹13500 की छूट

OPPO A77s Camera

इसमें रियर डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल (प्राइमरी) + 2-मेगापिक्सल (मैक्रो) शामिल हैं। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

OPPO A77s Battery

कंपनी ने पावर के लिए 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। वहीं सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

Web Desk के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App