नई दिल्ली: देश में दुनिया धाकड़ फोन के लिए जाने जानी वाली कंपनी नोकिया (Nokia) समय-समय पर अपने फोन को लॉन्च करती रहती है। जिससे ग्राहकों को एक से बढ़कर एक फोन मिलते रहते हैं। वही अब कंपनीनोकिया बहुत जल्द धमाकेदार फीचर्स वाला 5G Smartphone लॉन्च करने वाला है। फोन में तगड़ी बैटरी और धमाकेदार कैमरा मिलने वाला है। तो चलिए इस धांसू फोन के बारे में आप को बताते हैं।
दरअसल आप को बता दें कि मार्केट में Nokia फिर बादशाहत हासिल कर सकता है। जिससे नए जेनरेशन 5G Smartphone लॉन्च होने वाला है। वही देश में जल्द ही 5जी सेवा शुरु होने वाली है, जिससे ग्राहक पहले से 5G Smartphone को खरीदने लगे है। ऐसे में नोकिया कंपनी भी अपने पोर्टफोलियों में 5G Smartphone को लॉन्च कर शामिल करने जा रही है।
ग्राहकों के लिए खास बात ये हैं, Nokia X30 5G और Nokia G80 5G लीक हो गए हैं । रिपोर्ट में बताया जा रहा है, कि फ्रांस की आधिकारिक साइट से लिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, Nokia G80 5G TA-1479 है और Nokia X30 5G TA-1450 है। पहले TA-1479 और TA-1450 दोनों को सर्टिफिकेशन में इसका पता चला था।
- आने वाला है Nokia G80 5G
लीक के अलावा Nokia G80 5G उर्फ Nokia Apollo भी हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन में सामने आया है। FCC प्रमाणन ने TA-1479, TA-1481, TA-1490, TA-1475 को Nokia G80 5G के वेरिएंट के रूप में पुष्टि की है।
- देखें Nokia G80 5G की खासियत
Nokia मोबाइल के आगामी 5G स्मार्टफोन में से कई स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकते हैं। लीक जानकारी में Nokia G80 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। यह Nokia G21 पर इस्तेमाल किए गए एक से नया कैमरा मॉड्यूल हो सकता है और शायद एक बेहतर। वही लेबल से यह भी पता चलता है कि TA-1490 और TA-1475 सिंगल-सिम वेरिएंट हैं जबकि TA-1479 और TA-1481 डुअल-सिम वेरिएंट हैं।Nokia G80 5G में 4500mAh की बैटरी होगी।