ग्लोबल बाजार में जल्द दस्तक देगा Motorola के दो सुपरस्टार Smartphones, मिलेंगे शानदार फीचर्स, यूजर्स में खुशियों की लहर

By

Timesbull

नई दिल्ली: Motorola कंपनी अपने G-सीरीज के दो नए हैंडसेट Moto G53 और Moto G73 5G को लॉन्च करने की योजना बना रही है। दोनों अपकमिंग डिवाइस को FCC और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इन दोनों फोन्स को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से दोनों फोन के जल्द लॉन्च होने का हिंट मिला है। तो चलिए जानते हैं इसके फीचर और कीमत।


मिल सकते हैं दोनों फोन्स में ये फीचर

Moto G53 और Moto G73 5G क्रमश: XT2335-2 व XT2337-2 मॉडल नंबर के साथ TDRA वेबसाइट पर देखा गया हैं। लेकिन लिस्टिंग से दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर और कीमत का पता नहीं चला है। आपको बता दें कि यह जानकारी माय स्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट से मिली है।

अगर हम पिछली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोटो जी53 6.6 इंच के फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले से लैस होगा। इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसके अलावा हैंडसेट में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा।

अब मोटो जी73 की बात करें तो यह अपकमिंग डिवाइस 6.4 इंच के एचडी स्क्रीन के साथ आ सकता है। पावर और स्मूथ फंक्शनिंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली बैटरी भी दी जा सकती है। वहीं, दोनों इस दोनों फोन्स की कीमत बजट रेंज में हो सकती है।

कब हो सकते हैं लॉन्च


मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लीक्स में दावा किया जा रहा है कि डिवाइसेज को नए साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा और ये हैंडसेट्स कई कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हों सकते हैं।

Moto X40 की डिटेल

कंपनी ने Moto X40 स्मार्टफोन को इस महीने के बीच में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच फुल एचडी प्लस AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ-साथ 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,600mAh की बैटरी और 60MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

इसके अलावा डिवाइस के बैक-पैनल में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 487 डॉलर लगभग 40,318 रुपये में है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक मोटो जी53 और जी73 की लॉन्चिंग को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.