नई दिल्ली: UV Light Device: अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें आए दिन आपको भारी-भरकम कैश का लेनदेन करना पड़ता है। तो जाहिर सी बात है इस बात की काफी संभावना रहती है कि कहीं नकली नोट ना निकल जाएं। क्योंकि कई बार कैश के साथ एक या दो नकली नोट आ ही जाते है और ऐसा सभी के साथ हो जाता है। आपके साथ ऐसा कुछ भी ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए आज आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पलक झपकते ही नकली नोट को पहचान लेता है। आइए जानें इसके बारे में…
कौन सा है यह डिवाइस
जिस डिवाइस के बारे में हम आपको बता रहे थे वह असल में एक यूवी लाइट वाला डिवाइस है। जिसे फेक करंसी डिटेकटर वाला डिवाइस भी कहते हैं। यह डिवाइस आकार में छोटा होता है लेकिन इस डिवाइस को आप कहीं पर भी लेकर जा सकते हैं। इसे टेबल या फिर किसी भी बड़ी डेस्क पर रखकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आपके काफी पैसे बचा सकता है और आप को बड़ा नुकसान होने से भी रोक सकता है। इस डिवाइस में किस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है इस बारे में आपको बताते हैं।
दरअसल इस डिवाइस में एक अल्ट्रावॉयलेट लाइट का इस्तेमाल किया जाता है जो नकली नोट पर जैसे ही पड़ती है, उस नोट की असलियत सामने आ जाती है। जैसे ही अल्ट्रावॉयलेट लाइट करेंसी पर पड़ती है वैसे ही नोट चमकने लग जाता है और आप पता लगा सकते हैं कि यह नोट असली है या फिर नकली।
इसकी कीमत क्या है?
अगर आप भी अपने छोटे बिजनेस या घर के लिए एक फेक करंसी डिटेक्टर डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो आप को इसकी कीमत अमेज़न से सिर्फ 1499 रुपए की खरीद में पड़ेगी जिसके बाद आप इसका फायदा उठा सकते हैं।